20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 33 जिलों में आया प्री-मानसून ! इस तारीख को शुरु होंगे नौतपा

Nautapa 2025: एमपी के 33 जिलों में 3-4 दिन बारिश के आसार। पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, तेज बौछारें पड़ेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Pre-monsoon

Pre-monsoon

Nautapa 2025: तपती गर्मी से राहत का कुदरती चक्र जल्द शुरू होगा। 25 मई को सुबह 9:40 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यह सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि भारतीय पंचांग और मेदिनी ज्योतिष की दृष्टि से वर्षा ऋतु का अग्रदूत है। यही वह पल है, जब सूर्य की स्थिति पृथ्वी पर मौसम के रंग बदलने का संकेत देता है।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया, सूर्य का यह गोचर रोहिणी नक्षत्र में जब होता है, तो इसे नौतपा कहा जाता है। नौतपा के 9 दिन गर्मी से मौसम को गर्मी से तपाते हैं, जिससे धरती और वातावरण वर्षा के लिए अनुकूल हो जाते हैं।

इस बीच आंधी, उमस, बूंदाबांदी और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार रहते हैं। जैसे-जैसे सूर्य रोहिणी की ओर बढ़ेगा, मौसम बदलता जाएगा। यह सिर्फ मौसम परिवर्तन नहीं है, बल्कि ऋतुओं की परंपरा में अगला अध्याय है। कई जिलों में लगातार प्री-मानसूनी गतिविधियां चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'अवैध कॉलोनी' पर बड़ा एक्शन, 15 दिन का समय…फिर चलेगा बुलडोजर

नौतपा के 3 रंग, 3 रूप

● पहले 3 दिन: तेज गर्मी, तपिश, उमस।

● मध्य 3 दिन: हवा, धूलभरी आंधी और कहीं हल्की फुहार।

● अंतिम 3 दिन: वर्षा का प्रबल योग, खासकर पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में।

अभी से होने लगीं प्री-मानसूनी गतिविधियां

-6 दिन से प्रदेश में कई जगह बारिश हो रही है।

-मालवा-निमाड़ में गुरुवार को भी बौछारें। धार में 23 मिमी पानी।

-भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर समेत 3-4 दिन 33 जिलों में बारिश के आसार। पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, तेज बौछारें।

-शहडोल के धनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत।