10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विक्रम विवि में दीक्षांत की तैयारी, अतिथि के लिए राजनाथ के लिए प्रयास

समारोह के लिए विभिन्न समिति का गठन, २ मई तक होंगे उपाधि के लिए आवेदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 26 Apr 2018, 6:50 PM IST

patrika

responsibility,convocation,ujjain news,Vikram University,University Administration,

उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय के २३वें दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। समारोह की विभिन्न व्यवस्थाआें के लिए समितियों का गठन कर दिया है और आयोजन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हालांकि उक्त सूचना में दीक्षांत समारोह की तय तारीख नहीं दी गई है।

प्रस्तावित तारीख 19 मई
विवि प्रशासन प्रस्तावित तारीख १९ मई के हिसाब से पूरी तैयारी कर रहा है। इसी के साथ समारोह में अतिथि के रूप में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लाने की तैयारी चल रही है। इस बार उनके आने की संभावना को लेकर विवि के अधिकारी आश्वस्त भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि २२वें दीक्षांत समारोह (२०१७) में तय अतिथि भी समारोह में विभिन्न कारणों के चलते नहीं पहुंच सके। इसके बाद विवि प्रशासन की काफी किरकिरी हुई। अब एक बार फिर राजनाथ सिंह को लाने की तैयारी जोरों-शोरों से की जा रही है।

इन समितियों का गठन

समारोह के लिए गठित विभिन्न समिति के संरक्षक कुलसचिव हैं। इसके साथ परामदर्शदात्री, परिवहन, आमत्रंण पत्र, उपाधि, वित्त, सहित अन्य समिति का गठन किया गया है। इसमें कार्यपरिषद सदस्य, प्रोफेसर, अधिकारी व संबंधित कर्मचारी शामिल हैं।

नहीं खुली उपाधि की लिंक

विक्रम विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में डिग्री व उपाधि के लिए आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक आेपन करने की अंतिम तारीख २ मई रखी है। यह सूची भी जारी हो चुकी है, लेकिन बुधवार तक लिंक ओपन नहीं हो सकी। विवि के ऑनलाइन विभाग का काम लंबे समय से बेपटरी है। एमपी ऑनलाइन पर पंजीयन के लिए ऑप्शन दिखाई दे रहा है, लेकिन कई बार डिटेल भरने के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है।

छात्रवृत्ति के आवेदन ३० तक
उज्जैन ञ्च पत्रिका. पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। संस्थाओं को निर्देशित किया है कि जिन विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन नहीं भरे गए हैं साथ ही पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन समयावधि में प्राप्त कर छात्रवृत्ति की स्वीकृति व वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों को बांटी साइकिल
उज्जैन. जनशिक्षा केंद्र सरकारी हाईस्कूल चिंतामण जवासिया और सरकारी विद्यालय तालोद में कक्षा ६वीं तक विद्यार्थियों को शासन की तरफ से साइकिल वितरित की गई।
दोनों स्कूलों में वितरण कार्यक्रम हुए। जवासिया में हुए कार्यक्रम जनपद उपाध्यक्ष रविशंकर वर्मा, उपसरपंच उमराव सिंह, बीआरसीसी सुरेंद्र पांचाल, केंद्र प्रभारी अमितोज भार्गव उपस्थित रहे। वहीं तालोद में हुए कार्यक्रम में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा, बीएसी कन्हैयालाल सोलंकी, सीताराम सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।