उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक लिंक ओपन करवाने के लिए जमीन पर बैठ गया और आत्महत्या की धमकी तक दे डाली। यूनिवर्सिटी पहुंचे सुनील कुमार को मदद नहीं मिलने पर वे वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए।
दरअसल, विक्रम विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में डिग्री व उपाधि के लिए आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक आेपन करने की अंतिम तारीख २ मई रखी है। यह सूची भी जारी हो चुकी है, लेकिन बुधवार तक लिंक ओपन नहीं हो सकी। विवि के ऑनलाइन विभाग का काम लंबे समय से बेपटरी है। एमपी ऑनलाइन पर पंजीयन के लिए ऑप्शन दिखाई दे रहा है, लेकिन कई बार डिटेल भरने के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है।
विक्रम विवि में दीक्षांत की तैयारी विक्रम विश्वविद्यालय के २३वें दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। समारोह की विभिन्न व्यवस्थाआें के लिए समितियों का गठन कर दिया है और आयोजन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हालांकि उक्त सूचना में दीक्षांत समारोह की तय तारीख नहीं दी गई है।
प्रस्तावित तारीख 19 मई विवि प्रशासन प्रस्तावित तारीख १९ मई के हिसाब से पूरी तैयारी कर रहा है। इसी के साथ समारोह में अतिथि के रूप में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लाने की तैयारी चल रही है। इस बार उनके आने की संभावना को लेकर विवि के अधिकारी आश्वस्त भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि २२वें दीक्षांत समारोह (२०१७) में तय अतिथि भी समारोह में विभिन्न कारणों के चलते नहीं पहुंच सके। इसके बाद विवि प्रशासन की काफी किरकिरी हुई। अब एक बार फिर राजनाथ सिंह को लाने की तैयारी जोरों-शोरों से की जा रही है।
इन समितियों का गठन समारोह के लिए गठित विभिन्न समिति के संरक्षक कुलसचिव हैं। इसके साथ परामदर्शदात्री, परिवहन, आमत्रंण पत्र, उपाधि, वित्त, सहित अन्य समिति का गठन किया गया है। इसमें कार्यपरिषद सदस्य, प्रोफेसर, अधिकारी व संबंधित कर्मचारी शामिल हैं।