
Road Widening in Ujjain Development speedly changed the face of the city (फोटो सोर्स: Freepik)
Road Widening in Ujjain: सिंहस्थ 2028 में करीब 30 करोड़ तीर्थयात्री आने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के आने और भीड़ नियंत्रण को लेकर पहली बार शहर में 27 सड़कों का चौड़ीकरण (Road Widening in Ujjain) किया जा रहा है, जिस पर करीब 550 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अधिकतर सड़को के चौड़ीकरण के प्रस्तावों की स्वीकृति मिलने के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खास बात यह कि सड़क चौड़ीकरण से सिंहस्थ में न केवल यातायात बेहतर होगा बल्कि शहर विकास को नई रफ्तार मिलेगी। दो साल में उज्जैन की सूरत में बड़ा बदलाव दिखेगा, जहां चौड़ी सड़कों के साथ धार्मिक पर्यटन से नई पहचान स्थापित होगी।
सड़क चौड़ीकरण का ज्यादा फायदा उत्तर विधानसभा (पुराने शहर) को मिलेगा। यहां 20 सड़कें चौड़ी की जा रही है। यहां संकरी सड़कों के कारण यातायात जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां कुछ सड़कें फोरलेन और सिक्सलेन में तब्दील हो रही हैं। दरअसल, सिंहस्थ का सर्वाधिक दबाव पुराने शहर में रहेगा। लिहाजा इस क्षेत्र की सडक़ों के चौड़ीकरण की जरूरत पिछले दो सिंहस्थ से महसूस हो रही है।
शहर में सड़क चौड़ीकरण से ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। पुराने शहर में यातायात व्यवस्थित होगा। सिंहस्थ में शिप्रा नदी, महाकाल तथा प्रमुख धार्मिक स्थल तक पहुंच मार्ग आसान होंगे। चौड़े मार्गों पर नए सिरे से मकान-दुकानों का निर्माण होगा। वहीं फोरलेन व सिक्सलेन होने वाले मार्ग पर भी व्यापार-व्यवसाय स्थापित होगा। सिंहस्थ के बाद शहर के क्षेत्र में भी बढ़ोतरी होगी।
सिंहस्थ 2028 के सड़क चौड़ीकरण के साथ कुछ सड़कों को नए सिरे से विकसित किया है। इसमें एमआर 11 जीवनखेड़ी सिकंदरी मार्ग, गऊघाट ज्ञानमंदिर से कर्कराज टी, जंतर-मंतर से वाकणकर ब्रिज होते हुए रिंग रोड, एमआर-4 डीमार्ट से सिकंदरी, गदा पुलिया से मंछामण होते हुए इंदौर रोड, मुनिनगर तालाब से सार्थक नगर होते हुए इंदौर रोड, देवास रोड से कोठी महल और विक्रम नगर तक रोड।
1. कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता मार्ग - 17.91 करोड़
2. भैरवगढ़ जेल चौराहे से पीपलीनाका सिक्स लेन - 87.90 करोड़
3. जूना सोमवारिया से पीपलीनाका अंकपात चौराहा - 21.20 करोड़
4. पीपलीनाका से ओखलेश्वर श्मशान तक - 82.86 करोड़
5. भर्तृहरि गुफा से ऋणमुक्तेश्वर तक - 9.66 करोड़
6. मकोडियाआम चौराहे से सांदीपनि आश्रम मार्ग चौड़ीकरण - 14.80 करोड़
7. महाराजावाडा चौराहा से हरसिद्धि मंदिर चौराहा, शिप्रा नदी तक रोड - 24.46 करोड़
8. गढ़कालिका मंदिर से मत्स्येंद्रनाथ समाधि तक - 2.32 करोड़
9. महाकाल पार्किंग से चौबीस खंबा सड़क - 22.40 करोड़
10. हरसिद्धि पाल से रामघाट रोड चौड़ीकरण - 21.47 करोड़
11. नीलकंठ द्वार से महाकाल चौराहा तक चौड़ीकरण - 14.2 करोड़
12. मकोड़ियाआम चौराहा से कानीपुरा तराना मार्ग एमआर-13 - 25 करोड़
13. गाड़ी अड्डा चौराहे से ढांचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव तक - 26 करोड़
14. ढांचा भवन से एमआर-5 तक -12.70 करोड़
15. टैगोर चौराहे से दो तालाब तक- 19 करोड़
16. नानाखेड़ा से शांतिपैलेस चौराहा तक- 12.50 करोड़
17. हामूखेड़ी बिजासन माता मंदिर से देवासरोड तपोभूमि चौराहे तक - 10 करोड़
18. राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग चौड़ीकरण और सेंट्रल लाइटिंग - 5 करोड़
19. नीलगंगा तीराहे से हनुमान नाका होकर हरिफाटक ब्रिज तक - 10 करोड़
20. शांतिनगर से गेल इंडिया होते हुए नीलगंगा - 24 करोड़
21. श्री महाकालेश्वर सवारी मार्ग- 64 करोड़
22. देवास रोड से मयूर पार्क और प्रशासनिक संकूल मार्ग तक- 18 करोड़
23. वीडी क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा होते हुए ढाबा रोड और छोटी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण- 27 करोड़ रुपए
24. खजूरवाली मस्जिद से अब्दालपुरा व जीवाजीगंज थाने होते हुए गणेश चौक तक चौड़ीकरण - 9.51 करोड़
25. कोयला फाटक चौराहे से छत्रीचौक गोपाल मंदिर - 15 करोड़
26. गाड़ी अड्डे से वीडी क्लॉथ मार्केट होते हुए केडी गेट, जूना सोमवारिया व बड़े पुल तक चौड़ीकरण-32 करोड़
27. गदा पुलिया से रविशंकर नगर होते हुए लालपुल तक - 16 करोड़।
सिंहस्थ 2028 में करीब 30 करोड़ यात्री आएंगे। भीड़ नियंत्रण व शहर विकास को ध्यान में रखते हुए सडक़ चौड़ीकरण किया जा रहा है। स्पेशल असिस्टेंस के काम शुरू हो चुके हैं। अन्य सड़कों के टेंडर जारी कर दिए है। कुछ के टेंडर अगले दिनों में होंगे।
आशीष पाठक, निगमायुक्त
Updated on:
24 Jun 2025 01:55 pm
Published on:
23 Jun 2025 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
