23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन के मंगलनाथ घाट देखकर श्रृद्धालु रहे गए भौचक

स्वच्छता के सिपाही अभियान के तहत कई क्षेत्रों में गंदगी, नाली जाम होने और कचरा गाड़ी नहीं आने की समस्या का भी कराया समाधान

3 min read
Google source verification
Swach Bharat Abhiyaan,ujjain nagar naigam,shipra river,mangalnath mandir,bhat puja,

स्वच्छता के सिपाही अभियान के तहत कई क्षेत्रों में गंदगी, नाली जाम होने और कचरा गाड़ी नहीं आने की समस्या का भी कराया समाधान

उज्जैन. शहर को स्वच्छ बनाने में निगम के जिम्मेदार अपने काम के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे थे। गंदगी, नाली जाम तो समय पर कचरा वाहन नहीं पहुंचने की शिकायतें आम हो गई थीं। लोग समस्या बता रहे थे लेकिन अधिकारी लापरवाह बने हुए थे। शहरवासियों की इन्हीं समस्या को पत्रिका ने स्वच्छता के सिपाही अभियान के तहत उठाया। लोग भी आगे आए और क्षेत्र की समस्या को खुलकर सामने रखा। पत्रिका में प्रकाशित खबर के बाद जिम्मेदार नींद से जागे। लिहाजा कई जगह गंदगी समय रहते साफ हुई तो समय पर कचरा गाड़ी पहुंचने लगी। पत्रिका के अभियान के असर के चलते शहर में कई क्षेत्रों ने लोगों को राहत मिली तो उन्होंने पत्रिका के अभियान की सरहाना की और धन्यवाद दिया।

गंदगी से पटा था मंगलनाथ घाट, अब दिखी सफाई
धार्मिक महत्व के क्षेत्र मंगलनाथ पर क्षिप्रा नदी की गंदगी के चलते दुर्दशा हो रही थी। नदी में बहकर आई गंदगी और लोगों के निर्माल्य सामग्री डालने से नदी गंदगी से भरी पड़ी थी। वहीं घाटों पर भी कचरा फैला हुआ था। घाट पर ही नाले का पानी छोड़े जाने से कीचड़ फैला हुआ था। यहां घाटों की हालत और नदी की हालत देखकर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हो रही थी। जब लोगों ने मंगलनाथ घाट की खराब स्थिति को बताया तो पत्रिका ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए जिम्मेदारों ध्यान आकर्षित करवाया। नतीजतन महापौर मीना जोनवाल पहुंची और सफाई के निर्देश दिए। वर्तमान में मंगलनाथ पर क्षिप्रा नदी में गंदगी हटा ली गई है तो घाट भी साफ कर दिए गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर जब लोग यहां पहुंचे तो स्वच्छ घाट देखकर लोगों का मन प्रफुल्लित हो गया। क्षेत्र के पंकज जाटव ने घाटों की सफाई पर पत्रिका को धन्यवाद दिया है।

वेदनगर से उठा कचरा, शिकायत पर पार्षद भी पहुंचा
वार्ड क्रमांक ४९ स्थित वेदनगर में साईंनाथ डेरी के पीछे कचरे का ढेर लगा हुआ था। यहां के रहवासी स्वच्छता के सिपाही बने। उन्होंने पत्रिका को क्षेत्र में फैली कचरे की समस्या बताई। नतीजतन निगम का अमला सुबह ही मौके पर पहुंचा और सफाई अभियान शुरू किया। वर्तमान में यहां कचरा पूरी तरह साफ हो गया। क्षेत्रवासियों ने पत्रिका को धन्यवाद दिया है।

कंचनपुरा में अब आने लगी कचरा गाड़ी
मक्सी रोड स्थित कंचनपुरा के रहवासी कचरा गाड़ी समय पर नहीं पहुंचने की समस्या से परेशान थे। रहवासी बता रहे थे कि गाड़ी पहले तो आती नहीं है और आती है तो समय तय नहीं है। यहां के गली नंबर ६ में गाड़ी नहीं पहुंच रही थी। पत्रिका द्वारा समस्या उठाने पर गाड़ी पहुंचने लगी। क्षेत्रीय रहवासियों ने इसके लिए पत्रिका को धन्यवाद दिया।

अवंतिपुरा से उठा कचरा, साफ हुई सड़क
अवंतिपुरा क्षेत्र के सफाईकर्मियों द्वारा नाली की ठीक तरह से सफाई नहीं की और नाली से जो गंदगी निकली उसे सड़क पर ही छोड़ दिया। समय पर कचरा ही नहीं उठाया। इससे यहां गंदगी होने के साथ बदबू भी उठ रही थी। स्वच्छता के सिपाही के रूप में विनोद कुमावत ने समस्या बताई। पत्रिका के इसे प्रकाशित किया, नतीजतन गंदगी साफ हो गई। विनोद ने अब पत्रिका को धन्यवाद दिया है।

नाली साफ कर दी, पार्षद बोला ठीक करवाएंगे
वार्ड क्रमांक १७ स्थित विश्वबैंंक कॉलोनी में नालियां जाम थीं। पिछले दिनों हुई बारिश से यहां घरों में पानी घुस गया था। क्षेत्रीय रहवासी अजय जाधव ने निगम से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के साथ पत्रिका को अपनी समस्या बताई। पत्रिका में प्रकाशित खबर होने के बाद उनकी नाली साफ हो गई। वहीं क्षेत्रीय पार्षद मांगीलाल कड़ेल ने पहुंचकर आश्वस्त भी किया कि नाली की गहराई करवाई जाएगी। जाधव ने नाली सफाई होने पर पत्रिका को धन्यवाद दिया है साथ ही पार्षद से मांग की है कि जल्द का निर्माण करवाएं।