
crime,dispute,police,Charges,shot,ujjain news,shotgun,Trigger,
इसी बीच शक होने पर पुलिस ने रतनलाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाली रात वह घर आए मेहमान को सिंहस्थ में खरीदा देशी कट्टा दिखा रहा था तभी ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो पास ही सो रही ९ साल की बेटी तुलसी के पैर में जा धंसी। इस पर रतनलाल ने भानजे से पुराने विवाद का फायदा उठाते हुए उस पर गोली चलाने का आरोप लगा दिया। इधर मामा की लड़की पर गोली चलने की घटना के बाद से ही चंचल उर्फ चवन्नी फरार है। पुलिस ने मामले में रतनलाल के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में किया, जहां से उसे जेेल भेज दिया। रतनलाल ने बताया कि उसने देशी कट्टा सिंहस्थ में सिकलीगरों से खरीदा था।
दानपेटी में छेड़छाड़ कर रहे बच्चों को पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ा
उज्जैन. महाकाल मंदिर में गुुरुवार रात दानपेटी में छेड़छाड़ कर रहे दो बच्चों को पकड़ कर महाकाल थाना पुलिस के हवाले किया था, जिस पर पुलिस ने बच्चों को समझाइश देकर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि नयापुरा के दो बच्चों को महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सुरक्षा गार्ड ने दानपेटी में छेड़छाड़ करते हुए देख लिया था। सुरक्षा गार्ड का कहना था कि बच्चे दान पेटी से रुपए निकालने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे तो दानपेटी में कितने रुपए हैं यह देख रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
चकला घर चलने की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी तो महिलाओं का विवाद आया सामने
उज्जैन. शुक्रवार शाम आगर रोड के इंदिरानगर में पुलिस ने चकलाघर चलने की शिकायत पर दबिश दी तो यहां दो पड़ोसी महिलाओं का विवाद सामने आया, जिसमें क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोस की रहने वाली महिला के घर चकला घर चलने की शिकायत शुक्रवार दोपहर मंडी थाने में कर दी। चिमनगंज मंडी पुलिस और महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर दबिश तो मामला झूठा निकला। बताया जा रहा है कि इंदिरानगर के रहने वाले एक युवक के पड़ोसी महिला से अवैध संबंध है, जिसके चलते युवक की पत्नी ने महिला के खिलाफ झूठी शिकायत की। हालांकि पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
Published on:
07 Apr 2018 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
