
उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में 5 जनवरी से 15 जनवरी तक स्काय डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मजा लेने के लिए आप भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य टूरिज्म को बढ़ावा देना है, स्काय डाइविंग के माध्यम से आप हवा में उड़ते हुए शहर को देखने का मजा ले सकते हैं।
मप्र में स्काय डाइविंग फेस्टिवल के दूसरे संस्करण की शुरुआत 5 जनवरी से उज्जैन के दताना एयर स्ट्रिप पर होगी। मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए स्काय डाइविंग फेस्टिवल 15 जनवरी तक चलेगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट व जी-20 सम्मेलन के लिए प्रदेश में मौजूद रहने वाले अतिथि भी इस एडवेंचर गतिविधि का आनंद ले सकेंगे। फेस्टिवल का संचालन डीजीसीएस व यूएसपीए प्रमाणित संस्था स्काय-हाई इंडिया द्वारा किया जा रहा है।
स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। बुकिंग www. skyhighindia.com पर की जा सकती है । प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने कहा, ’स्काय डाइविंग फेस्टिवल के पहले संस्करण सफल रहा था। सभी बुकिंग स्लॉट बुक हो चुके थे। इसे देखते हुए अब दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।
देखें वीडियो : चामुंडा माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
उज्जैन में उच्च मानकों के साथ प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से रोमांच प्रेमी स्काय डाइविंग का आनंद ले सकेंगे। 10 हजार फीट की ऊंचाई से महाकाल की नगरी को देखने का रोमांच प्राप्त करेंगे।
Updated on:
6 Jan 2023, 2:28 PM IST
Published on:
1 Jan 2023, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.