क्या हुआ विश्वविद्यालय में, जो विद्यार्थियों ने राज्यपाल से की दीक्षांत में नहीं आने की बात
विवि की गड़बड़ी का पत्र भेजा राजभवन, दीक्षांत में विरोध की चेतावनी, विवि में जारी अनियमतिाएं गिनाई, विद्यार्थियों का आरोप कुलपति के रूख से गिर गया विवि का स्तर
उज्जैन. विक्रम विश्वविद्यालय के २३वें दीक्षांत समारोह का अब विद्यार्थियों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। माधव कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल मालवीय की तरफ से राजभवन पत्र भेजा गया है। इस पत्र में विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं और अनियमिताओं को मुद्दा बनाया गया है। साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन से दीक्षांत समारोह में नहीं आने की मांग की है। छात्रसंघ की तरफ से राजभवन में भेजे गए पत्र में विवि की अनियमिताओं की स्वतंत्र जांच की मांग की। विद्यार्थियों को कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ। तो विद्यार्थी दीक्षांत में विरोध प्रदर्शन भी कर सकते है।