10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल मंदिर में थम गई बुजुर्ग की सांसें

मंदिर परिसर में आया हार्ट अटैक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 30 Jul 2018, 6:00 AM IST

patrika

death,Patrika,heart attack,Mahakal Temple,

उज्जैन. महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गए बैंक के सेवानिवृत अधिकारी की परिसर में मौत हो गई। जेब से मिली परिचित की पर्ची से उनकी पहचान हुई। परिजनों के इनकार किए जाने पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया।
ऋषि नगर निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव (73) रविवार सुबह 8.30 बजे घर से महाकाल दर्शन के लिए गए थे। आम श्रद्धालुओं की कतार से मंदिर में प्रवेश के बाद भगवान महाकाल के दर्शन कर करीब 10.30 बजे बाहर निकले थे कि मंदिर परिसर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के सामने गश खाकर गिर पड़े। मंदिर के व्हील चेयर चालक ओग जोगी की निगाह उन पर पड़ गए,उसने दौड़ लगाकर संभाला और मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी एपपी दीक्षित को खबर की। मंदिर के डॉक्टर को सूचना दी गई, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं थे। सूचना पर माधव सेवा न्यास से एक डॉक्टर मंदिर पहुंचे इसके पहले श्रीवास्तव को मंदिर समिति की एम्बुलेंस में जिला चिकित्सालय रवाना कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जेब से मिली परिचित की पर्ची से हुई पहचान
श्रीवास्तव के जेब से नकद रुपए, एक्टिवा की चाबी और एक पर्ची मिली, जिस पर असगर अली नागपुरवाला नाम और नंबर लिखा हुआ था। इस आधार पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी दीक्षित फोन लगाकर पहचान करने के लिए नागपुरवाला को चिकित्सालय बुलवाया। नागपुरवाला ने श्रद्धालु की पहचान राजेंद्र श्रीवास्तव ऋषिनगर के तौर पर की। नागपुरवाला के पास श्रीवास्तव का नंबर नहीं था, केवल घर की जानकारी थी। मंदिर के सेवक को नागपुरवाला के साथ श्रीवास्तव के घर भेज परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद श्रीवास्तव के पुत्र नवीन ने पिता की शिनाख्त की। डाक्टरों के अनुसार श्रीवास्तव की मृत्यु संभवत: हार्टअटैक की वजह से हुई है। पुत्र और अन्य परिजनों के इनकार के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पुत्र के अनुसार घर से पिताजी महाकल दर्शन के लिए अच्छे भले निकले थे। मंदिर में मोबाइल नहीं ले जाने देने के कारण फोन घर पर ही रखकर गए थे।