20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती के फोन पर आ रहे थे अश्लील वीडियो-फोटो, आरोपी के पकडऩे पर खुला राज

टैक्सी सुविधा देने वाली कंपनी के मोबाइल से करता था पोस्ट

2 min read
Google source verification
गैंग रेप की प्रतीकात्मक फोटो

गैंग रेप की प्रतीकात्मक फोटो

उज्जैन. टैक्सी बुक करने के बाद एक युवती के फोन नंबर पर अश्लील मैसेज आने लगे। इससे परेशान युवती ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस जांच के बाद जब मामला खुला। तो सभी लोग चौकाने रह गए। टैक्सी कंपनी के ड्रायवर के नाम से निकली से सिम से उसका दोस्त युवती को नंबर मैसेज कर रहा था।

टैक्सी कंपनी के नाम पर मोबाइल
मोबाइल सिम टैक्सी कंपनी के नाम पर दर्ज है। युवती ने मोबाइल नंबर टैक्सी बुक करने के दौरान पहुंच गया। इसके बाद टैक्सी कंपनी के ड्राइवर के नाम जारी हुए मोबाइल से उसका सहकर्मी मित्र पिछले कईं दिनों से उज्जैन निवासी युवती को अश्लील मैसेज, वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहा था। युवती ने पिछले दिनों कंपनी के मोबाइल नंबर टैक्सी बुक करने के लिए फोन किया था तभी से बदमाश उसे पोस्ट करने लगा।

पुलिस ने जांच बाद पकड़ा
युवती ने साइबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे को की। पुलिस ने जांच के बाद मामले को उजागर कर दिया। पुलिस ने आगर रोड राजीव नगर निवासी विशाल बामने पिता दयाराम बामने को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उज्जैन के निजी कॉलेज से बीई कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई की है जो फिलहाल इन्दौर की निजी कंपनी में कर्मचारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो मोबाइल जब्त किए हैं। इन मोबाइल में भी अन्य नंबरों पर पहुंचाए गए मैसेज के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सायबर सेल प्रभारी शिंदे ने बताया कि आरोपी को पकडऩे में एसआइ राजकुमार राठौर, प्रआर हरेन्द्रपालसिंह, आर कमलाकर उपाध्याय, सुनील पंवार, कमलसिंह, महावीरसिंह, रजनी निंगवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कई युवती को कर रहा था परेशान
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से होने वाले मैसेज की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि युवक कई युवती को परेशान कर रहा था। पुलिस अब अन्य पीडि़ताओं से भी सम्पर्क कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग