
power theft,register case,
उज्जैन. महाकाल रोड स्थित होटल शिवम पैलेस संचालक फेस डायरेक्ट कर लंबे समय से बिजली चोरी कर रहा था। कंपनियों के अधिकारियों ने शनिवार को उसकी चोरी पकड़ी और बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। संचालक प्रतिमाह ४२००० रुपए की बिजली चोरी कर रहा था। महाकाल रोड स्थित होटल शिवम पैलेस संचालक श्रीपाल गंगवाल को बिजली कंपनी के नई सड़क जोन के अधिकारियों ने बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। पश्चिम जोन के उपयंत्री एसके जैन ने बताया कि संचालक ने २० केवी का थ्री फेस कनेक्शन ले रखा है। इनमें से एक फेस को डायरेक्ट कर वह बिजली चोरी कर रहा था। रोजाना १९ केवी बिजली की चोरी की जा रही थी। इस क्षेत्र में अधिक लाइन लॉस होने के चलते सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें शिवम पैलेस में चोरी पकड़ी गई है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली चोरी की जा रही है, जिसके चलते विद्युत कंपनी को आर्थिक हानि हो रही है।
अब भुगतनी पड़ेगी दोगुनी पेनल्टी
उपयंत्री ने बताया कि संचालक श्रीपाल गंगवाल के खिलाफ विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। पंचनामा आदि बना लिया गया है। संचालक पर दोगुनी पैनल्टी का जुर्माना लगाया जाएगा। रोजाना २८० यूनिट विद्युत चोरी के मान से उसे अप्रैल और जिन-जिन महीनों में उसका बिल कम आया है। उसका दोगुनी पैनल्टी के मान से जुर्माना लगाया जाएगा।
एेसे पकड़ी गई चोरी
नई सड़क जोन के कनिष्ठ यंत्री रूपेश खंडेलवाल और ऋषि कुमार ने बताया कि होटल शिवम पैलेस में १० से अधिक एसी रूम हैं। २० केवी कनेक्शन होने पर गर्मी के मौसम में रोजाना कम से १४० यूनिट की खपत अनुमानित है, लेकिन अप्रैल में शिवम पैलेस की खपत केवल ३० यूनिट ही आई। व्यवसायिक मीटर कनेक्शन होने पर प्रति यूनिट करीब १० रुपए देय होता है। महीनेभर का उसका बिजली बिल ३०० रुपए ही आया। इस प्रकार संचालक रोजाना १४०० रुपए से अधिक की बिजली चोरी कर रहा था। महीने भर में उसने ४२००० रुपए से अधिक की बिजली चोरी की है।

Published on:
06 May 2018 08:05 am

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
