
UP Girls sell in Mumbai call girl market
उज्जैन. सुदामा नगर में दो बेटों के साथ रह रही विधवा महिला कॉलगर्ल का रैकेट चला रही थी। सोमवार को महिला थाना पुलिस ने किराए के मकान से 4 महिला और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक उक्त महिला 4 महीने से अवैध धंधा चला रही थी।
सुदामा नगर स्थित बालकुंवरबाई के मकान में बीते 4 महीने से 43 वर्षीय विधवा महिला कॉलगर्ल रैकेट संचालित कर रही है। मुखबिर की सूचना पर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो अंदर 4 महिला और 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। महिलाओं में नानाखेड़ा की 25 वर्षीय महिला, राजेंद्र नगर 30 वर्षीय विधवा महिला और पानदरीबा की 28 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनके साथ नागदा के रतनखेड़ी ग्राम का संतोष पिता भीमराव और इंगोरिया का मोहम्मद आमीन पिता आमीर खान आपत्तिजनक हालत में मिले हैं।
दो बेटों के साथ रहती है संचालिका
43 वर्षीय महिला सुदामा नगर में दो बेटों के साथ रहती है। उसका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है। एक बेटा हीरामील में चौकीदार का काम करता है। इससे पूर्व भी उक्त महिला रैकेट में पकड़ा चुकी है। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला फोन पर भी लड़की मुहैया करवाती है।
फोन पर संपर्क कर बुलाती थी ग्राहक
महिला का मोबाइल नंबर उसके सभी ग्राहकों के पास है। वह मोबाइल पर संपर्क कर ग्राहकों को बुलाती थी। कॉलोनी में किसी को शक नहीं हो इसके लिए स्वयं बाहर बैठती थी। आसपास के लोगों से ज्यादा संपर्क में भी नहीं है। कॉलोनी में अधिकांश लोगों का इस महिला से बोलचाल कम ही है। ग्राहकों से मोबाइल पर संपर्क करने के बाद वह लड़कियों को बुलाती थी और खुद घर के बाहर आकर बैठ जाती थी।
पुलिस कर रही तफ्तीश
इस मामले में पुलिस और अधिक तफ्तीश कर रही है। पकड़ाई लड़कियों, पुरुषों और उक्त महिला से जानकारी जुटाई जा रही है। इनके और भी अड्डों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
Published on:
19 Sept 2017 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
