
trap,death,Incident,current,farm,Two brothers,nagda news,
नागदा. थाना क्षेत्र उन्हेल के गांव बेड़ावन में कृषि कार्य करने के दौरान दो भाई की कृषि कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोगों की मदद से नागदा अस्पताल लाया गया जहां उन्हे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर उन्हेल पुलिस को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब १ से २ बजे के बीच गोपाल खेत पर टापरी सुधार रहा था। टापरी पर पतरे होने के कारण उपर से गुजर रहा बिजली का तार पतरे पर जाकर गिर गया और छोटा भाई गोपाल करंट की चपेट में आ गया, जिसे बड़े भाई प्रकाश ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इस घटना को देख खेत के लोग मौके पर पहुंचे और नागदा अस्पताल लेकर गए।
वहां मौजूद डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर उन्हे पुलिस को भेज दिया है।
दोनों का बेड़ावन में नम आंखों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
परिवार की जिम्मेदारी मां के पास
इन दोनों भाईयों के पिता रतनलाल खमोरिया की कुछ माह पूर्व ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही परिवार का जिम्मा इन दोनों भाईयों के पास था। अब इनके परिवार की जिम्मेदारी मृतक की मां तीजा बाई पर आ गई है। मृतक गोपाल की शादी बीते वर्ष ही हुई थी।
प्रधानमंत्री आवास में जाने का था सपना
गरीब परिवार होने के कारण ग्राम पंचायत बेड़ावन में प्रधानमंत्री आवास के लिए सूची भेजी थी। जिसमें एक मात्र प्रधानमंत्री आवास तीजा बाई पति रतनलाल खमोरिया के नाम से स्वीकृत हुआ था। जिसका काम अंतिम चरण में ही था कि उससे पहले ही दोनों भाईयों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों भाइयों का असंगठित मजदूर पंजीयन होने से ग्राम पंचायत बेड़ावन द्वारा आर्थिक दाह संस्कार राशि पांच-पांच हजार सरंपच सचिव ने परिजनों को सौंप दी है।
Published on:
01 Jul 2018 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
