15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ujjain Accident: दिल्ली से दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 11 लोग घायल

Ujjain Road Accident: उज्जैन दर्शन के लिए दिल्ली से आया था परिवार, ओंकारेश्वर दर्शन कर देर रात लौटते समय इंदौर रोड के महामृत्युंजय द्वार के पास हुआ हादसा

2 min read
Google source verification
Ujjain Accident

उज्जैन में हुए सड़क हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्स्त हुई कार.

उज्जैन दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात इंदौर रोड पर महामृत्युंजय द्वार के पास ये हादसा हुआ। कार में सवार सभी दिल्ली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

घायल सभी लोग दिल्ली के निवासी


जानकारी के मुताबिक ट्रक की टक्कर लगने से घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। परिवार दिल्ली का रहने वाला है। सभी उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे। इस बीच ये परिवार ओंकारेश्वर भी दर्शन करने पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: Rajgarh Road Accident: मना करने पर भी नहीं माना ड्राइवर लगातार पी रहा था शराब, राजस्थान पुलिस भी पहुंची

लौटते समय हुए हादसे के शिकार

नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि आरुष पुत्र धन्नालाल मलवीय उम्र 29 साल निवासी भेरूनाला ईमली बाजार उज्जैन टैक्सी चलाता है। रविवार को आरुष दिल्ली से आए श्रद्धालुओं को लेकर ओंकारेश्वर दर्शन करवाने के लिए कार से गया था। उज्जैन लौटते समय देर रात महामृत्युंजय द्वार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार राजीव पुत्र सुरेन्द्र कुमार गुप्ता उम्र 45 साल निवासी अंसारी रोड दरियागंज दिल्ली, उसकी पत्नी सुनिता गुप्ता उम्र 43 साल, पुत्री निष्ठा उम्र 10 वर्ष, अनविक्षा उम्र 8 साल, रुपेश चौधरी उम्र 45 वर्ष, पूनम उम्र 42 वर्ष, खनक चौधरी उम्र 11 वर्ष, हर्ष चौधरी उम्र 11 साल, लवप्रीत मेहरा उम्र 42 वर्ष, मोहित नागर उम्र 19 वर्ष घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कार से निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : Rajgarh Road Accident: 13 बारातियों की मौत से छाया मातम, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी दुखी

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग