
Corona Update : आज हुई 7 पॉजिटिव केस की पुष्टि, अब तक 887 मामले आए सामने
उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। उज्जैन जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 887 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 787 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 29 केस एक्टिव हैं। इनमें से 92 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम में आज 7 पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 7 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 5 रतलाम और 2 जावरा के केस हैं। हालांकि, इनमें से 3 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 222 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 167 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 49 एक्टिव केस बचे हैं।
पढ़ें ये खास खबर- अब मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, होगी ये कार्रवा
नीमच में आज 9 प़ॉजिटिव केस
रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 9 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 9 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 496 हो गई है। अब तक कुल 439 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक मृतकों कुल संख्या 8 हो गई है। जिले में अब भी 49 केस एक्टिव हैं।
24 घंटे में कोई केस नहीं
जिले में आज कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया है। हालांकि, अब तक जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 945 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 482 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 458 केस अब भी एक्टिव हैं।
Published on:
13 Jul 2020 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
