scriptभाजपा में शामिल होकर बोले प्रद्युम्न- अब होगा विकास, कांग्रेस ने कहा- धोखेबाज | congress blame on MLA pradhuman lodhi after join bjp | Patrika News
छतरपुर

भाजपा में शामिल होकर बोले प्रद्युम्न- अब होगा विकास, कांग्रेस ने कहा- धोखेबाज

भाजपा में प्रवेश लेने पर प्रद्युमन ने बड़ा मलहरा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यो को गति मिलने की बात कही। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें प्रद्युम्न के इस कदम को पार्टी के साथ धोखेबाजी करार दिया है।

छतरपुरJul 12, 2020 / 07:31 pm

Faiz

news

भाजपा में शामिल होकर बोले प्रद्युम्न- अब होगा विकास, कांग्रेस ने कहा- धोखेबाज

छतरपुर/ मध्य प्रदेश के बड़ा मलहरा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रद्युम्न लोधी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के जरिए भाजपा में प्रवेश लेने पर प्रद्युमन ने बड़ा मलहरा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यो को गति मिलने की बात कही है। वही, जिला भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्रद्युम्न भाजपा परिवार से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपनी घर वापसी की। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें प्रद्युम्न के इस कदम को पार्टी के साथ धोखेबाजी करार दिया है। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के छतरपुर विधायक ने प्रद्युम्न पर धोखा देने और भाजपा पर खरीद-फरोख्त व जोड़तोड़ कर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 17201, अब तक 644 ने गवाई जान


प्रद्युम्न का भाजपा से पुराना रिश्ता, घर वापसी पर किया स्वागत

भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने प्रद्युम्न लोधी के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्रद्युम्न का भाजपा से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने संघ के द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण भी हासिल किया है। प्रद्युम्न ने क्षेत्र के विकास के लिए घर वापसी की है। बड़ामलहरा से भाजपा प्रत्याशी रही ललिता यादव ने कहा कि, प्रद्युम्न का भाजपा में स्वागत है।

 

पढ़ें ये खास खबर- बच्चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, सिर्फ 11 दिनों में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े


कांग्रेस ने लगाए जोड़तोड़ के आरोप

कांग्रेस के छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने प्रद्युम्न के भाजपा में प्रवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, जिस पार्टी ने उन्हें यहां तक पहुंचाया और इतना सम्मान दिलाया, उस पार्टी से उन्होंने धोखा किया है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, भाजपा खरीद-फरोख्त और जोड़तोड़ कर लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी हुई है। यही भाजपा का चरित्र है। वहीं, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान ने कहा कि, भाजपा कोरोना की आड़ में ओछी राजनीति कर सत्ता में बने रहने का अवसर तलाश कर रही है। खरीदारी और दबाव बनाकर गिनती बड़ा रहे है। भाजपा शुरू से ही तोडऩे की राजनीति में लगी थी और जो नही टूटा उसके व्यापार को चोट पहुंचाई। जिले के महाराजपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित व राजनगर से कांग्रेस के विधायक विक्रम सिंह ने प्रद्युम्न के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Home / Chhatarpur / भाजपा में शामिल होकर बोले प्रद्युम्न- अब होगा विकास, कांग्रेस ने कहा- धोखेबाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो