3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, सिर्फ 11 दिनों में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

राजधानी भोपाल में अब बच्चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jul 2020, 2:38 PM IST

news

बच्चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, सिर्फ 11 दिनों में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

भोपाल/ मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से अपने पाव पसार रहा है। शनिवार रात को प्राप्त प्रदेश के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 544 पॉजिट्व केस सामने आए है। हालांकि, चिंता की बात ये है कि, अब संक्रमण का अधिक खतरा बच्चों पर तेजी से मंडरा रहा है। राजधानी भोपाल ( Bhopal ) की बात करें तो, यहां बीते 11 दिनों में 44 बच्चे कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive ) पाए गए हैं। इन बच्चों की अधिकतम उम्र 15 साल है। राजधानी भोपाल में अनलॉक के दौरान इस महीने में 11 दिनों में टोटल 12960 सेंपल लिए गए, इनमें 767 मरीज पॉजिटिव निकले। मामले सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 17201, अब तक 644 ने गवाई जान


1 से 15 साल तक के 44 बच्चे

भोपाल के हेल्थ बुल्टिन के अनुसार, पिछले 11 दिनों में अब तक 44 बच्चे सामने आ चुके हैं। इन बच्चों की उम्र 1 साल से लेकर 15 साल तक है। अगर इस उम्र के हिसाब से 18 साल के लोगों को भी जोड़ा जाए तो ये संख्या 56 होगी। 1 साल के बच्चों की संख्या 5 है। जबकि 11 से 15 साल के बच्चों की संख्या 20 है। बताया जा रहा है कि बेफिक्री और लापरवाही की वजह से बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए घर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग, माक्स और सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी है।

पढ़ें ये खास खबर- Bakra Eid 2020 : इस बार ऑनलाइन हो रही है बकरों की बिक्री, व्हाट्सएप पर हो रही डील


पुराने शहर में संक्रमण का खतरा अधिक

राजधानी भोपाल के पुराने शहर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शहर के इब्राहिम गंज इलाके में 12 से 19 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। कुछ दिनों में ही 50 से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए। साथ ही, रविवार को प्रदेश भर में टोटल लॉकडाउन की घोषणा भी की गई है। लॉकडाउन के समय सिर्फ जरूरत की चीजों की सप्लाई संभव होगी। इब्राहीमगंज में एक ही परिवार के 10 और 15 लोगों तक कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें बच्चों की संख्या करीब 12 बताई जा रही है।