3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, होगी ये कार्रवाई

प्रशासन मास्क न पहनने वालों के लिए 'रोको-टोको' अभियान चलाने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jul 2020, 8:25 PM IST

news

अब मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, होगी ये कार्रवाई

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। जानकारों की मानें तो संक्रमण के फैलाव का सबसे बड़ा कारण नियमों का उल्लंघन करना है, जो खासकर इंदौर के कई इलाकों में देखने को भी मिल रहा है। इसी के चलते अब प्रशासन मास्क न पहनने वालों के लिए 'रोको-टोको' अभियान चलाने जा रही है। इसी के साथ अब हर सार्वजनिक स्थान पर मास्क का इस्तेमाल करना किसी भी स्थिति में जरूरी होगा। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों को चयनित स्वयंसेवी संस्थाएं मास्क उपलब्ध करांएगी, जिसके 20 रूपये प्रति मास्क की दर से राशि वसूल की जाएगी।

पढ़ें ये खास खबर- बच्चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, सिर्फ 11 दिनों में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े


बेहतर कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थानों का होगा चयन

इंदौर कलेक्टर इस अभियान को सुचारू करने के लिए जिले में बेहतर कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थानों का चयन करेंगे। चयन करते समय संस्थान में उपलब्ध व्यक्तियों की संख्या, संस्थान की विश्वसनीयता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखा जाएगा। ऐसी संस्थानों का पंजीकरण जिला नोडल अधिकारी पोर्टल www.mask.upmp.mp.gov.in पर करेंगे। कलेक्टर ऐसे सार्वजनिक स्थलों, जहां पुलिस द्वारा चौकियां लगाई जाती हैं, का चयन करेंगे। इन स्थलों पर चयनित संस्थानों को मास्क के प्रचार -प्रसार के लिए स्थान उपलब्ध कराएंगे।

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 17201, अब तक 644 ने गवाई जान


क्रेडिट पर मिलेंगे मास्क

चयनित संस्थाओं को 'जीवन शक्ति योजना' में निर्मित 100 मास्क क्रेडिट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मास्क के विक्रय होने पर संस्था सम्बंधित नगरीय निकाय के नोडल अधिकारी को 11 रूपए प्रति मास्क की दर से भुगतान करेगी। किसी भी समय संस्थान के पास एक समय में 100 मास्क क्रेडिट के रूप में रखे जा सकेंगे।