6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल के दरबार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भस्म आरती में परिवार के साथ हुए शामिल

Union Minister Chirag Paswan : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
Union Minister Chirag Paswan

Union Minister Chirag Paswan :मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल के दरबार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शिव का जाप करते हुए नजर आए। वहीं, मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें तिलक लगाकर फूल की माला अर्पित की। साथ ही विधि-विधान से महाकाल की पूजा संपन्न कराई मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.पी. गहलोत और आशीष दुबे ने पासवान का सम्मान भी किया गया।

यह भी पढ़ें- DJ के साउंड से हाईकोर्ट नाराज, सरकार से पूछा- प्रतिबंध को लेकर क्या कार्रवाई की?

पासवान का सम्मान

इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं। परिजन संग मैंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि महाकाल ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जबकि एक समय ऐसा था, जब मुझसे सब कुछ छिन गया था।