19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- ‘धरती पर 3 भगवान हैं’, बताए उनके नाम, कांग्रेस बोली- भगवान वफादार के साथ’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन जिले की घटिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय के पक्ष में जनसमर्थन मांगने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि धरती पर तीन भगवान हैं। इसपर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

2 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- 'धरती पर 3 भगवान हैं', बताए उनके नाम, कांग्रेस बोली- भगवान वफादार के साथ'

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। भाजपा-कांग्रेस के सभी नेता अपना जनसमर्थन बढ़ाने के लिए एक-दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल के साथ-साथ मालवांचल में भी लगातार बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन मांगने पहुंच रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया उज्जैन जिले की घटिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धरती पर तीन भगवान हैं। सिंधिया ने उनके नाम भी बताए। दूसरी तरफ कांग्रेस ने उनके इस बयान पर पलटवार भी कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटिया विधानसभा के उन्हेल में एक आम सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि सिंधिया परिवार ने भगवान महाकालेश्वर के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। सिंधिया परिवार की रानो जी महाराज ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद अब बीजेपी की सरकार 'महाकाल लोक' बनाकर मंदिर का सर्वांगीण विकास किया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : चुनाव में अकबर, बाबर और औरंगजेब की एंट्री, असम के सीएम बोले- बोलता रहूंगा...


सिंधिया ने बताए धरती के 3 भगवानों के नाम

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मौजूदा समय में धरती पर तीन भगवान हैं। इनमें पहले जन्मदाता के रूप में चिकित्सक हैं, दूसरे भगवान अन्नदाता हैं जो धरती से अनाज पैदा करते हैं और तीसरे भगवान मतदाता हैं जो भविष्य का निर्माण करते हैं।'


कमलनाथ-दिग्विजय पर हमला

अपने संबोधन में सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, मगर एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियां को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : आज पहली बार आमने-सामने आ रहे पीएम मोदी और प्रियंका गांधी, एक जगह करेंगे जनसभा और रैलियां


कांग्रेस का पलटवार

सिंधिया के बयान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के.के मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि आज भगवान उसी के साथ है जो वफादार है। उन्होंने ये भी कहा कि इतिहास गवाह है कि वफादारी की भारत में हमेशा मिसाल पेश की जाती है, जबकि गद्दारी करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करती। लोकतंत्र में जनता भगवान है और जनप्रतिनिधि सेवक। ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश की जनता को किसी को समझने की कोई जरूरत नहीं है।