
150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बच्चे के लिए दुआएं कर रहे लोग
उमरिया. मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित एक गांव में खेलते-खेलते एक तीन साल का बच्चा 150 फीट से अधिक गहरे बोरवेल में जा गिरा, बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया गया है, बच्चे को ऑक्सीजन भी पहुंचाया जा रहा है, वहीं लोग बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की दुआएं करने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम बड़छड़ में स्थित एक खेत में लगे बोरवेल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक 4 साल का बच्चा खेलते खेलते गिर गया, बच्चे की गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गया और पुलिस प्रशासन को भी तुरंत सूचना दी गई, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू चालू कर दिया है, बच्चे को ऑक्सीजन भी दी जा रही है, वहीं लोग बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की कामना को लेकर विभिन्न मन्नते और कामना करने लगे हैं।
150 फीट से अधिक गहरा है बोर
बताया जा रहा है कि बच्चा जिस बोर में गिरा है, वह करीब 150 से 200 फीट गहरा है, बच्चा खेल रहा था कि खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा, बच्चे के गिरते ही गांव में अफरा तफरी मच गई, बच्चे के माता पिता से लेकर सभी परिजन उसके सुरक्षित बाहर आने की कामना में बार बार ईश्वर के हाथ जोड़ रहे हैं।
कलेक्टर मौके पर, 30 फीट अंदर गौरव
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ग्रामीण संतोष दुबे का बेटा गौरव खेल में खेल रहा था, खेलते खेलते वह बोरवेल में जा गिरा, वैसे तो बोरवेले करीब 150 फीट से अधिक गहरा है, लेकिन बच्चा करीब 30 फीट अंदर बताया जा रहा है। प्राथमिकी रूप से पुलिस ने बोर के अंदर आक्सीजन की व्यवस्था कर दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बाहर निकालने की शुरूआत कर दी है, जानकारी मिलने पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास में जुट गए हैं।
Updated on:
24 Feb 2022 04:26 pm
Published on:
24 Feb 2022 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
