11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य शिविर में हुई 55 बंदियों की जांच, 19 को जिला चिकित्सालय भेजा

दो दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण एवं बंदी स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

less than 1 minute read
Google source verification
55 prisoners were examined in the health camp, 19 were sent to the district hospital

55 prisoners were examined in the health camp, 19 were sent to the district hospital

जिला जेल में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं प्राथमिक प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जेल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियो को प्राथमिक चिकित्सा का व्यवहारिक ज्ञान रहे, इसके लिए प्राथमिक चिकित्सा के आधारभूत तथ्यों का प्रशिक्षण दिया गया। बंदी को चिकित्सक तक पहुंचाने के लिए प्राथमिक उपचार विषय पर जानकारी देते हुए चिकित्सक दल ने 28 बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उद्देश्य एवं जवाबदारी, मानव शरीर दुर्घटना रिपोर्टिंग व रिकार्डिंग, कार्य स्थल पर दुर्घटनाओं की चर्चा, फस्र्ट एड बाक्स की जानकारी एवं उपयोग की विधि, दुर्घटना का आंकलन और इमरजेंसी में जल्द सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से कार्य करना, हृदय एवं सांस का पुनर्चलन की प्रायोगिक सीख, छोटे घाव, चोट एवं खरोचों की निपटान, जलने पर देखभाल, दम घुटना, बेहोश होना, घाव से खून बहना, मधुमेह या डायबिटीज, दमे की शिकायत या अस्थमा, हड्डी का टूटना या फ्रेक्चर, पक्षाघात या पैरालिसिस या स्टोक, भंयकर एलर्जी, आपात स्थिति में कार्य करना, रक्तस्त्राव को नियंत्रित करना, बिजली से करंट लगने पर प्रारंभिक बचाव विषय पर जिला चिकित्सालय के डॉ. राजीव लोचन द्विवेदी, डॉ बीके प्रजापति, डॉ एलएन रुहेला, डॉ मुकुल तिवारी, डॉ एके प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जेल में परिरुद्ध बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कुल 55 बंदियो का परीक्षण कर 5 बंदियों की खून की सम्पूर्ण जांच, 19 बंदियों को आंख, पेट की जांच, एक्स रे तथा सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल उमरिया रेफर किया गया। इस मौके पर जेल चिकित्सक डॉ. एसके जैन, ड्यूटीरत प्रहरी तथा अधिकारी, कर्मचारी एवं जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन अंशुल विश्वकर्मा, जय प्रकाश साहू, सीताराम विश्वकर्मा उपस्थित रहे।