
करकेली जनपद पंचायत प्रांगण में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह व निकाह योजना से उन गरीब परिवारों को चिंता से मुक्त कर दिया है जो बेटी के विवाह के लिए जमीन या गहने गिरवी रखते थे। योजना से हजारों कन्याओं के विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो रहें हैं। इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था शासन द्वारा की जा रही है। नवदंपत्ति के खाते में 49 हजार रूपए एवं विवाह व्यवस्था में 6 हजार रुपए कुल 55 हज़ार रुपए खर्च किये जाते हैं। उक्त आशय के विचार जिला पंचायत अध्यक्ष ने करकेली जनपद प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान 80 कन्याओं का विवाह वैदिक रीति मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लमिया बाई पिता सूरज सिंह ग्राम हर्राडाड, निशा बाई पिता जीवन लाल बैगा ग्राम लोरहा, राधा बाई पिता नकुल सिंह ग्राम मरदरी, स्नेहा बसोर पिता नरवदिया ग्राम उजान, प्रीति कोल पिता बिस्सू कोल ग्राम सिलौडी को 49 हज़ार का चेक एवं पौधे भेंट किए गए। इसके साथ ही नव वर वधुओ ने मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में पौधे रोपित कर उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 178 प्रकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
योजनाओं के क्रियान्वयन से हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह ने नये जीवन की शुरूआत करने वाले नव वर वधू को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही कार्यक्रम को धनुषधारी सिंह, राजा तिवारी, पंकज तिवारी सहित अन्य अथितियों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर एस डी एम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, सी ई ओ जनपद पंचायत राजेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पूनम साहू, जनपद सदस्य सुखसेन कोल, विंध्या सिंह, राधा झारिया, पूजा बैगा, नवीन कठौतिया, जनप्रतिनिधि मून सिंह, राजेश सिंह पवार, कैलास सिंह, इंद्रपाल सिंह, सरपंच पठारी, उजान सहित नव जोड़े उपस्थित रहे।
Published on:
10 Jul 2024 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
