6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैंकर की ठोकर से एक मृत, कई घायल

बरहो कार्यक्रम में जा रहा था परिवार, भरौला के पास हुआ हादसा

2 min read
Google source verification
A dead stumble tanker, several injured

उमरिया. बरहो कार्यक्रम में ग्राम मझगवां जा रहा पूरा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में परिवार के एक युवक की मौत के साथ कई महिलाएं एवं बच्चे गम्भीर रूप से जख्मी बताये जा रहे है। यह हादसा मंगलवार की देर रात तकरीबन दस बजे हुआ। घायल रामकिशोर ने बताया कि वे सभी ग्राम डोंगरगवां से ग्राम मझगवां बरहो कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। जहां ग्राम भरौला में धार्मिक कार्यक्रम के लिए नारियल लेने वाहन से नीचे उतरे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहा भारी भरकम टैंकर खड़े ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना में महिलाओं एवं बच्चो समेत परिवार के डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए है।
घायल ने बताया कि इस हादसे में परिवार का मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम परसेल निवासी बबलू बैगा की मौत हो गयी है। हादसे में बबलू बैगा की मृत्यु होने के साथ मुकेश बैगा (20) निवासी माला मानपुर, मीराबाई (40) निवासी सहज नारा, राम किशोर (18) निवासी डोंगरगवा, गयादीन बैगा (40) निवासी डोगरगवा, गयंतीबाई (35) निवासी तमन्नारा, कलसी (60) निवासी कोहका, गायत्री बाई (30) निवासी डोंगरगवा, समनी बाई (38) निवासी डोंगरगवा, गुडिय़ा बाई (32) साल निवासी अमड़ी, कली बाई (55) निवासी आमडी, बबली बाई (26) निवासी अमरड़ी, सुनील बैगा (10) निवासी डोंगरगवां गम्भीर रूप से घायल है। इसके अलावा हादसे में आधे दर्जन से अधिक घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। मंगलवार की देर रात हुये इस हादसे के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की है। साथ ही हादसे में मृत युवक के शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा है। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
----------------
महिला से छेडख़ानी पर मामला दर्ज
उमरिया. जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में महिला से छेडख़ानी कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार मंगलवार को एक बजे संगीता कोल परिवर्तित नाम उम्र 30 वर्ष के घर मे घुसकर स्थानीय आरोपी रंगु कोल द्वारा जबरन छेडख़ानी कर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 145/18 धारा 354, 324 के तहत मामला कायम किया है।