10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांधवगढ़ में ओडीएफ करने का दिलाया संकल्प

ओडीएफ होगी जिले की तीनों जनपद पंचायतें

2 min read
Google source verification
Bandhangad to get ODF resolution

Bandhangad to get ODF resolution

उमरिया. राज्य कार्यक्रम अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आसित गोपाल ने कलेक्टर माल सिंह की उपस्थिति में बांधवगढ़ स्थित एमपी टूरिज्म में स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की तथा जिले को 2018 तक ओडीएफ करने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत मानपुर दीक्षा जैन, करकेली आरके मण्डावी, पाली प्रिया मरावी, जिला क्वार्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन मनीषा काण्ड्रा, ब्लाक क्वार्डिनेटर सहित सरपंच, सचिव उपस्थित रहे। राज्य कार्यक्रम अधिकारी आसित गोपाल ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा है कि वे लक्ष्य बनाकर जनपद पंचायतों को ओडीएफ घोषित करें, इसके लिए पाली को 30 जून, करकेली को 15 अगस्त तथा मानपुर जनपद पंचायत को 2 अक्टूबर के पूर्व ओडीएफ घोषित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने ग्राम पंचायतों के अंतर्गत शौचालयों के निर्माण, उपयोग की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि 2 लीज फिट वाले शौचालय बनाने और उसके उपयोग के लिए हितग्राहियों को प्रेरित करें। सभी शौचालय मापदण्ड के आधार पर बनाये अन्यथा की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। ताला पंचायत के निरीक्षण के दौरान सरपंच ने अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि 30 मई तक खुले मेें शौच से मुक्त पंचायत बनाई जाएगी। शौचालयों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर माल सिंह ने सरपंच से कहा है कि ताला ग्राम पंचायत को आदर्श माडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए कचरा एवं पालीथीन युक्त बनाये। जिससे जिले की अन्य पंचायतें भी अनुकरण कर सके। इस दौरान ग्राम पंचायत परासी एवं बरबसपुर में शौचालय निर्माण उपयोग की स्थिति का निरीक्षण सीईओ जनपद, जिला एवं ब्लाक क्वार्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय में लक्ष्य प्राप्त करने हेतु रणनीति के तहत कार्य करें और शौचालय निर्माण के साथ उपयोग करने की भी लोगों को प्रेरणा दें। इस हेतु प्रत्येक हितग्राहियों से जीवंत संपर्क बनाते हुए शौचालय के महत्व को बताएं और उससे होने वाले फायदे भी गिनाये।