10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पाली में स्वागत

एंटी प्रोफेटियरिंग अथॉरिटी का गठन

2 min read
Google source verification
Welcome to the BJP State President's Pali

Welcome to the BJP State President's Pali

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह अपने शहडोल प्रवास के दौरान पाली नगर पहुचे। जहाँ उन्होंने माता बिरासिनी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रकाश चौक में संक्षिप्त सभा को संबोधित कर कहा कि बीजेपी 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भारी बहुमत के साथ विजयी होगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्होंने खूब मेहनत करने की सलाह दी व स्वागत के लिए आभार प्रदर्शन किया।
इस दौरान सांसद ज्ञान सिंह, विधायक मीना सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सरजू अग्रवालख् मुसाफिर राय, सुदामा विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, सुशांत सक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, जितेंद्र जगवानी, पिल्लू रामबहादुर सिंह, संतोष गुप्ता, श्रीधर राव, प्रदीप सोनकर, लल्ली यादव, प्रदीप सोनी व तमीम खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अध्यक्ष के जाते ही कार्यकर्ताओं में रोष
बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह जैसे ही सभा को कम शब्दों में संबोधित कर शहडोल के लिए रवाना हुए, वैसे ही कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे प्रदेशाध्यक्ष का यह कैसा प्रवास जो अपने कार्यकर्ताओं को समय नही दिए। कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनके पाली प्रवास को लेकर सभी ने तैयारी की थी, उनका मार्गदर्शन पाने सभी आतुर थे, लेकिन उन्होंने पाली में अपना समय नही दिया।
घुनघुटी में स्वागत
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का घुनघुटी में स्वागत युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभय शिवहरे के नेतृत्व में फूलमाला आतिशबाजी कर किया गया। इस दौरान सांसद ज्ञान सिंह विधायक मीना सिंह वरिष्ठ नेता सरजू अग्रवाल सत्यनारायण शिवहरे अभय शिवहरे मौजूद रहे।
उमरिया. वाणिज्यिक कर विभाग ने उपभोक्ताओं को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कर की दरों में कमी का लाभ दिलाने और शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये एंटी प्रोफेटियरिंग अथॉरिटी का गठन किया है। अथॉरिटी के गठन की जानकारी प्रदेश के सभी वाणिज्यिक कर कार्यालयों को उपलब्ध करवाई गयी है। राज्य के व्यवसायी करदाताओं के लिये विभागीय कार्य-प्रणाली का कम्प्यूटरीकरण किया गया है। ईज ऑफ डूइंग के अंतर्गत वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा व्यवसायी कर-दाताओं को ऑनलाईन पंजीयन, ई-रिटर्न फाईल, ई-पेमेंट और विभिन्न प्रकार के फार्म डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है।