16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिहायशी क्षेत्र में खूंखार बाघिन ने मचा रखा था आतंक, रेस्क्यू करने में टीम के छूटे पसीने, देखें वीडियो

रिहायशी इलाकों में गुसकर आंतक फैलाने वाली बाघिन का रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
news

रिहायशी क्षेत्र में खूंखार बाघिन ने मचा रखा था आतंक, रेस्क्यू करने में टीम के छूटे पसीने, देखें वीडियो

टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीते कई दिनों से आतंक मचाने वाली बाघिन को टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम ने 72 घंटों से भी ज्यादा समय की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू कर आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बाघिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर कोर परिक्षेत्र में बीते कई महीनों से सक्रिय थी जो मंगलवार और बुधवार को उमरिया के ही एक गांव में घुस आई थी। रिहायशी इलाके में बागिन की सक्रीयता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

यह भी पढ़ें- बाघिन और जंगली जानवर के बीच ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी आपने, हैरान कर देगा VIDEO


टीम ने किया बाघिन का रेस्क्यू

गांव में बाघिन की सक्रीयता की जानकारी बांधवगढ़ प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने हाथियों की मदद से बाघिन को गांव के बाहर निकाला था। इसके बाद भी प्रबंधन लगातार हाथियों की मदद से बाघिन के रेस्क्यू कार्य में जुटा था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे गांवों में हिंसक वन्य जीवों की दहशत लगातार बढ़ रही है। आए दिन बाघ, भालू, तेंदुए रिहायशी इलाके में गुस आते हैं और कई बार ये जानवर यहां के पालतू जानवरों के साथ साथ स्थानीय लोगों तक पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। कई बार इन जानवरों के हमले में लोगों की जान तक जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- बांधवगढ़ और रातापानी बना हॉटस्पॉट, वर्चस्व को लेकर बाघ और तेंदुओं के बीच हो रही लड़ाई, अबतक 10 की मौत