6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले तो पत्नी की बेदम कर दी पिटाई फिर करा रहा था झाडफ़ूंक

पति के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मामला किया कायम
2 min read
Google source verification
Before doing so breathless to wife beating was made again Jadfunk

पहले तो पत्नी की बेदम कर दी पिटाई फिर करा रहा था झाडफ़ूंक

उमरिया. पाली थाना अंतर्गत ग्राम बन्धवा टोला में बीते बुधवार को स्थानीय सुखमंती बाई पति शंकर बैगा उम्र 32 वर्ष के मौत मामले में उसके ही पति शंकर बैगा की गिरफ्तारी पुलिस ने की है, पुलिस का मानना है कि इसी ने सोमवार को अपनी पत्नी को लाठी डंडों से जमकर पीटा था,जिससे पत्नी की हालत बहुत खराब और नाजुक थी, परन्तु बदनामी के डर से बेरहम आरोपी पति शंकर ने उसे घर मे ही रखकर जादू टोने से उपचार कराया,जिससे उसकी दो दिनों बाद तड़प तड़प कर घर पर मौत हो गई है, सूत्र बताते है कि पुलिस इस मामले में हत्यारे आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली है,जल्द ही मामले का खुलासा भी कर सकती है। इस मामले में सूत्र बताते है कि सोमवार की रात आरोपी पति ने शंका के आधार पर मृतिका पत्नी की बेदम पिटाई की थी,इस घटना में पत्नी के सर से अत्यधिक रक्त स्राव भी हुवा था,साथ ही लाठी और डंडे की बेदम पिटाई से पीठ और पैर में भी गम्भीर चोटें थी,इस मामले में विवेचक एके झा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आरोपी पति के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है और घटना की विवेचना की जा रही है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि बीते सोमवार को आरोपी पति अपनी पत्नी को लेकर गांव में ही रह रहे अपने जीजा के पास गया था,उधर शराब आदि का सेवन कर पत्नी को मांस देकर घर भेज दिया था,और कहा था कि इसे बनाकर रखो, हम पहुंच रहे है,सोमवार की रात अपने जीजा के घर से जब आरोपी पति घर पहुंचा तो पत्नी घर पर नदारत थी,शराब के नशे में होने की वजह से वह कुछ देर में ही घर पर सो गया,देर रात करीब 11 बजे जब वो नींद से जागा, तो पत्नी से पूछा इतनी रात कहा थी, पत्नी ने पड़ोस में टीवी देखने की बात कही, इसी बात पर आरोपी पति झगडऩे लगा,और लाठी डंडों से बेतहाशा मारपीट की, इस घटना में पत्नी लहूलुहान होकर अचेत हो गयी।बताया जाता है कि आरोपी पति घायल पत्नी को उपचार के लिए भी कही नही ले गया, और पत्नी इस घटना के बाद तड़प तड़प कर बुधवार को खत्म हो गयी। इसी मामले में फरियादी रमनी बाई की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दाह संस्कार के बाद ही आरोपी पति की गिरफ्तारी कर ली गयी है।