10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप

सत्ता बदलो, संविधान बचाओ जन जागरण यात्रा

2 min read
Google source verification
BJP accused of weakening democracy

BJP accused of weakening democracy

उमरिया. देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर पूंजीवादी विचारधारा लागू करना भाजपा की सोची समझी साजिश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इशारे पर दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों पर अन्याय कर संविधान से मिले अधिकार छीने जा रहे हैं। जो भी सरकार के इन कुत्सित इरादों का विरोध करता है, उसे राष्ट्रद्रोही कह कर अपमानित किया जाता है। ऐसी स्थिति में हर नागरिक को सतर्क और जागरूक होने की ज़रूरत है। इस आशय के विचार मप्र पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि पटेल ने उमरिया में सत्ता बदलो, संविधान बचाओ जन जागरण यात्रा के दौरान व्यक्त किये। इससे पूर्व गांधी चौक में कांग्रेसजनों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद राजमणि पटेल ने इस मौके पर भाजपा पर संविधान को अस्तित्वविहीन कर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि जनता को शोषण और अन्याय से मुक्ति दिलाने और संविधान बचाने के लिए इस दिशाहीन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाएं लोकतंत्र की रीढ़ हैं, परंतु मोदी सरकार एक-एक करने उन्हें हाईजैक करने पर तुली हुई है। रिजर्व बैंक, सीबीआई और चुनाव आयोग केंद्र सरकार की कठपुतली बने हुए है। न्याय पालिका में अभूतपूर्व भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। आजादी के बाद पहली बार ऐसे हालात निर्मित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश को अवनति की ओर धकेलने के बाद भाजपा संविधान को प्रभावहीन बनाने पर तुली है। ऐसे में न केवल कांग्रेसजनों बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इन नापाक हरकतों का पुरजोर विरोध करें। इस अवसर पर आईसीसी सदस्य जगदीश सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, ध्रुव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमृतलाल यादव, त्रिभुवनप्रताप सिंह, अशोक गौंटिया, मयंक सिंह, पीसीसी सदस्य राहुलदेव सिंह, ललिता प्रधान, सावित्री सिंह, मो. असलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।