
CM receives welcome at Umaria airport
उमरिया. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हवाई जहाज से अल्प समय के लिए उमरिया हवाई पट्टी पर दोपहर 12.45 बजे पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ खनिज संसाधन एवं उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी रहे। मुख्यमंत्री का उमरिया हवाई पट्टी पर कलेक्टर माल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, एसडीएम बांधवगढ ऋषि पवार, राजेंद्र कोल, दिव्य प्रकाश गौतम सहित अन्य नागरिकों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा हवाई पट्टी पर कतारबद्ध खड़े नागरिकों से कुशल क्षेम पूछते हुए उनसे आवेदन प्राप्त कर निराकरण के संबंध में आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकाप्टर द्वारा शहडोल जिले के लालपुर मं आयोजित संभाग स्तरीय तेंदूपत्ता बोनस, असंगठित मजदूर सम्मेलन में भाग लेने हेतु रवाना हुए।
उमरिया. लकडी-कण्डा से खाना पकाने वाली महिलाओ को धुएं से मुक्ति मिली है। उमरिया जिले के भुण्डी निवासी राम रती बाई पाल, परवीन बी बेगम, मीना बाई बैगा तथा राघोपुर निवासी शांति बाई बैगा ने कहा कि अब गैस की बटन दबाकर गैस चूल्हा के माध्यम से स्वादिष्ट पकवान बनाने में सहूलियत हुई है इससे जहां एक ओर समय की बचत हुई है वहीं धुएं से आंख खराब होने का खतरा भी नही है। रामरती बाई पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले उमरिया भ्रमण के दौरान महिलाओ को गैस कनेक्शन वितरित कर धुएं से मुक्ति दिलाई है, इसके लिए महिलाएं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज ंिसंह चौहान को कभी नही भूल सकेगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जिले में 26 हजार 797 गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 62 हजार 609 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 33हजार 427 आवेदन भरे गये । आयल कंपनी द्वारा 29 हजार 744 केवाईसी स्वीकृत की गई और 27 हजार 189 एसव्ही जारी की गई। अब तक 26 हजार 797 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन देकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन प्राप्त करने हेतु सतत प्रेरित किया जा रहा है।

Published on:
18 May 2018 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
