उमरिया. जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड में पांच दिवसीय राष्ट्रीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 दिसंबर को जिला प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे करेंगे। इस प्रतियोगिता का समापन 8 दिंसबर को होगा। जिला क्रीडा अधिकारी शेख सलीम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के 450 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित होगे। उन्होने बताया कि 17 वर्ष तक की बालिका इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राष्ट्रीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता में मणिपुर, गुजरात, नवोदय समिति, मध्यप्रदेश, केरला, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, विद्या भारती, गोवा, दादर नगर हवेली, दमनदीप, पंजाब, झारखण्ड बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, चण्डीगढ, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उडीसा, उत्तराखण्ड, दिल्ली, तेलांगना, छत्तीसगढ, पाण्डुचेरी, तामिलनाडू, सीबीएसई, हरियाणा तथा आंध्रप्रदेश की टीमें शामिल है।