9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसाधन बंद रहने से हो रही असुविधा

एकतरफ की नाली बनी मुसीबत

2 min read
Google source verification
Inconvenience from closure of toiletries

Inconvenience from closure of toiletries

उमरिया. जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध एक मात्र सुलभ कांप्लेक्स प्रसाधन भी दोपहर व शाम ट्रेनों के समय सफाई के नाम पर बंद कर दिया जाता है। जिससे ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। दोपहर 12 बजे जब बिलासपुर कटनी पैसेंजर व उसके बाद चिरमिरी चंदिया का समय रहता है। इसके बाद शाम को करीब आठ बजे भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का समय रहता है तब यहां का प्रसाधन बंद रहता है। यात्रियों खासतौर पर महिला यात्रियों को यहां निस्तार के लिए घोर परेशानियां उठानी पड़तीं हैं। ज्ञातब्य है कि प्लेटफार्म नं दो में अभी तक मांग किए जाने के बावजूद निस्तार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। कुल मिलाकर यहां एक कांप्लेक्स है और वह भी बंद रहता है। यात्रियों का कहना है कि प्रसाधन की साफ सफाई सुबह 11 बजे तथा रात को 8 बजे के बाद भी की जा सकती है। यदि समय का ऐसा निर्धारण कर लिया जाए तो यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। इस संबंध में क्षेत्रीय रेल प्रबंधन ने कहा कि लेटफार्म में यात्रियों को असुविधांए नहीं हों इसके लिए व्यवस्था हेतु उमरिया स्टेशन प्रबंधक को निर्देशित किया जाएगा।
उमरिया. नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक नौ खलेसर बस्ती अंतर्गत प्रजापति मोहल्ला में एक तरफ की नालियां कई वर्षो पूर्व बनाया गया था, लेकिन दूसरी तरफ नालियां न होने से सडक़ को खोदकर पानी निकासी किया जाता है। जिससे सडक़ का मार्ग खस्ताहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर एक तरफ बनी नालियां आये दिन गंदगी से पट जाती है। वार्डवासियों ने पूर्व में भी इसकी शिकायत नपा को दी गई है। लेकिन इस ओर उदासीनता बरती जा रही है। जिससे लोगों के घरों से निकलने वाला निस्तारी का पानी एवं गंदगी से एक तरफ बनी नाली चोक हो जाती है। जिससे नाली का पानी सडक़ पर बहता रहता है। इस ओर वार्डवासियों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये कार्रवाई की मांग की जा रही है।