9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरीज घर से लाते हैं तकिया और चादर

नहीं है पर्याप्त व्यवस्था, गर्मी में हो रही परेशानी

2 min read
Google source verification
Patients and sheets brought from the patient home

Patients and sheets brought from the patient home

उमरिया/चंदिया.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदिया में इन दिनों अव्यवस्थाओं के चलते भर्ती मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि यहां भर्ती मरीजों को मिलने वाला भोजन भी गुणवत्ता को ताक पर रखकर दिया जा रहा है।
इलाजरत् अनीता बाई, चमेली बाई आदि मरीजों का आरोप है कि यहां सब्जी भी ठीक से पकाकर नहीं दिया जाता है वहीं दूसरी ओर दाल में पानी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही दाल, सब्जी में साफ सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता है। जबकि इस संबंध में कई बार मरीजों ने शिकायत भी स्वास्थ्य अमला से कर चुके है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। वहीं भर्ती मरीजों के बिस्तर भी गंदे रहते है। जिससे उन्हे अपने घरों से ही तकिया व चादर लाना पड़ता है। इसके अलावा वार्डो के पंखे भी बिगड़े पड़े है। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि यहां लगभग तीन सौ से ज्यादा मरीज उपचार कराने प्रतिदिन पहुंचते है। साथ ही विगत एक माह से इन्वेटर भी खराब पड़ा हुआ है। जिसे सुधरवाने कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। यहां भर्ती मरीजों को ठंडा पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। वैसे तो स्वास्थ्य अमला पानी की टंकी तो बनवा रखा है, लेकिन इसका रख रखाव भी सही तरीके से नहीं कराया जाता है। जिससे लोगों को अपने घरों से ही पानी लाना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या उन मरीजों को होती है जो ग्रामीण अंचलों से यहां पहुंचते है। यहां न तो प्याऊ की व्यवस्था कराई गयी है और न ही बिजली रहती है। जिससे भर्ती मरीजों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है।
मरीजों को नहीं मिलते डॉक्टर
बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वैसे तो दो डॉक्टर पदस्थ है। जिसमें केवल एक ही डॉक्टर नियमित सेवा देते है। इससे भर्ती मरीजों को डॉक्टर न मिलने से यहां वहां भटकना पड़ता है। इस समस्या से भर्ती मरीजों के परिजनों को मजबूरन प्रायवेट में ही दवा करना उचित समझते है। यहां केवल एक ही डॉक्टर है, लेकिन इमरजेंसी के चलते वे भी समय नहीं दे पाते है।
इनका कहना है
इसकी जानकारी मुझे नहीं है, आपने मेरे संज्ञान में बात लायी है तो इसे दिखाता हूं और वहां पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जायेगा।
डॉ. उमेश नामदेव, सीएमएचओ, उमरिया।