
Outstanding Groups and Women Awarded
उमरिया. ग्राम स्वराज अंतर्गत आजीविका एवं कौशल विकास के तहत जनपद पंचायत मुख्यालय करकेली में स्व सहायता समूह की महिलाओं का खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला स्व सहायता समूहों एवं अन्य महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं कलेक्टर माल सिंह ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिन्हें पुरस्कृत किया गया है, उनमें दुर्गा स्व सहायता समूह महिमार, विकास स्व सहायता समूह कालोनी, एकता स्व सहायता समूह, आंचल स्व सहायता समूह मसूरपानी, लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती स्व सहायता समूह अमुवारी, नव देवी स्व सहायता समूह रहठा शामिल है। इसी प्रकार निरसिया बाई, तुलसा बाई, अनीता साहू एवं शांति बाई को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र, आईसेक्ट की ओर से लवकेश तिवारी, रमेश वर्मा, आयुष को अच्छा सहयोग करने हेतु प्रमाण पत्र, जनगण कला समूह लोढा की प्रख्यात हस्तकला कृतियो के लिए जोधइया बाई एवं उनके अन्य साथियों को स्व निर्मित कलाओ के प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में विधायक बांधवगढ़ , कलेक्टर माल सिंह, सहायक संचालक उद्यान आर बी पटेल, उप संचालक कृषि आर के प्रजापति, उप संचालक पंचायत सामाजिक न्याय मनमोहन सिंह कुशराम , सीईओ जनपद आर के मण्डावी, प्रबंधक आजीविका मिशन नीरज परमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में विधायक ने कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। कलेक्टर माल सिंह ने कहा कि महिलाओ की सहभागिता से ही विकास के द्वार खुलेगे। इस हेतु उनकी सम्बद्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं चार दिवारी से बाहर निकलकर समाज में सहभागिता निभाएं।
उमरिया. महाप्रबध्ंाक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि जिले के तीनो विकासखण्डो में अब 16 मई से स्वरोजगार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पाली में 16 मई , उमरिया शहर में 17 मई तथा मानपुर में 18 मई को सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विदित हो कि पूर्व मे यह सम्मेलन 9 ,10, 11 मई को आयोजित होने वाले थे, जिसे अपरिहार्य कारणो से स्थगित कर दिया गया है।

Published on:
06 May 2018 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
