जनपद पंचायत बिरसिंहपुर पाली के छोटी तुम्मी, बडी तुम्मी, घुनघुटी, जमड़ी, बडवाही के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में निर्माण की गई सड़क में ठेकेदार की मनमानी की वजह से 23 दिन के भीतर ही सड़क उखाडऩा शुरू हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने पुरानी सड़क पर ही गिट्टी मिलाकर डामर बिछा दिया है। रोड की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बनने के दो तीन दिन बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाथों लगाने से ही सड़क उखड़ रही है। सड़क का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी से के माध्यम से कराया गया है।