
Seized three vehicles carrying illegal transport
उमरिया/ पाली. थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुढना स्थित जोहिला नदी से अवैध पत्थर उत्खनन कर परिवहन करते नायब तहसीलदार भारतेन्दु सिद्धार्थ गौतम ने तीन वाहन जब्त किए है। जिनमें खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। नायब तहसीलदार भारतेन्दु सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बुढना के समीप जोहिला नदी से खनिज संपदा का उत्खनन किया जा रहा है जहां मौके से तीन वाहन जब्त कर कार्रवाई की गई है। जिनमें ट्रक क्रमांक एमपी 53 जीए 0858, एमपी 18 जीए 0677 व एक बिना नम्बर का ट्रेक्टर शामिल है। गौरतलब है कि पाली थाना क्षेत्र के राजस्व व वन भूमि से खनिज संपदा का अवैध उत्खनन करना अपनी चरम सीमा में पहुंच गया है। यहाँ रात्रि में बेली, मुंदरिया, बन्नौदा, परसौरा, सरवाही, छिंदहा, सुन्दरदादर, तिमनी, बुढऩा, घुनघुटी व अमिलिहा आदि क्षेत्र में दिन व रात्रि को रेत पत्थर मुरुम आदि खनिज संपदा का उत्खनन कर काले कारोबारियों द्वारा मुनाफा कमाकर शासन को चूना लगाया जा रहा है। इस मामले में जब्त किए गए ट्रक वाहन मालिक दिलीप खण्डेलवाल ने बताया कि उनके वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 0858 के लिए टीपी क्रमांक 1800473217 व एमपी 18 जीए 0677 के लिए टीपी क्रमांक 1800473232 जारी हुआ है, जो उनके पास है।नायब तहसीलदार भारतेन्दु सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तथाकथित वाहन मालिक जो टीपी हमे दिखाये है, वह सुन्दरदादर खदान क्षेत्र का है लेकिन उत्खनन बुढऩा गांव से लगे जोहिला नदी से किया जा रहा था जो अवैध उत्खनन और परिवहन की श्रेणी में आता है।
उमरिया. शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवती उमरिया स्टेशन पर उतरते समय गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गयी। घटना के बाद स्टेशन में ही प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि उक्त युवती शालीमार एक्सप्रेस में शहडोल से उमरिया के लिए चढ़ी थी, उसे ये नही पता था कि उक्त ट्रेन उमरिया में नही खड़ी होती है। उमरिया स्टेशन जैसे ही आया वैसे ही युवती ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। जसके बाद यह घटना घटित हुई है। घायल युवती ने बताया कि ग्राम धनवाही में अपने मामा के घर जाने के लिए उमरिया आयी थी।

Published on:
07 May 2018 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
