
So far 15363 metric tonnes of wheat has been purchased in the district.
उमरिया. जिले में 30 गेहूं उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 4337 कृषकों से अब तक 15363.1 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है, जिसमें 12330 मीट्रिक टन का परिवहन किया जाकर भण्डारित किया गया है। जिले में 28 हजार मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है। गेहूं उपार्जन केंद्रों द्वारा 16 करोड़ 50 लाख 41 हजार 105 रुपये का भुगतान संबंधित किसानों के बैंक खाते में किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी बलमेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि किसानो की सुविधा के लिए गेहंू खरीदी हेतु 30 केंद्र स्थापित किए गए है। शासन द्वारा गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 26 मई नियत की गई है। इसी प्रकार चना, मसूर सरसों की खरीदी हेतु पूर्व में शासन द्वारा 9 जून 2018 तक विक्रय करने की तिथि नियत की गई थी, जिसे मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उक्त तिथि में आंशिक संशोधन करते हुए अब अंतिम तिथि 31 मई 2018 तक निर्धारित की गई है। गेहूं उपार्जन हेतु 10364 तथा चना, मसूर, सरसों हेतु 1932 किसानों ने अपना पंजीयन कराया था। चना, मसूर, सरसों क्रय करने का लक्ष्य 1500 मैट्रिक टन रखा गया था, जिसमें अब तक मात्र 267 मैट्रिक टन की खरीदी की गई है। शासन द्वारा गेहूं की दर 1735 रूपये प्रति क्विटल के उपरांत कृषक समृद्धि योजना से 265 रुपये प्रति क्ंिवटल प्रोत्साहन राशि नियत की गई है। इसी तरह चना 4400 रुपये प्रति क्ंिवटल, मसूर 4250 रुपये प्रति क्ंिवटल तथा सरसों 4 हजार रुपये प्रति क्ंिवटल की दर निर्धारित की गई है, उसके अलावा 100-100 रुपये प्रति क्ंिवटल प्रोत्साहन राशि भी किसानों को देय होगी। कलेक्टर माल सिंह ने गेहूं, चना, मसूर, सरसो हेतु पंजीकृत जिले के समस्त किसानो से कहा है कि वे शासन द्वारा निर्धारित विक्रय तिथि के अंदर अपनी उपज का विक्रय संबंधित उपार्जन केंद्रों में करते हुए लाभ उठाएं। जिले में 28 हजार मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है। गेहूं उपार्जन केंद्रों द्वारा 16 करोड़ 50 लाख 41 हजार 105 रुपये का भुगतान संबंधित किसानों के बैंक खाते में किया गया है।

Published on:
18 May 2018 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
