दरअसल, मजिस्ट्रेट केपी सिंह का कोर्ट रूम जब शनिवार को सुबह खाली था। उसी समय वहां से पुलिस का ट्रेनी कांस्टेबल राम अवतार सिंह वहां से गुजर रहा था। उसने देखा कि कोर्ट रूम खाली पड़ा है, तो वह जज की खाली कुर्सी पर जाकर बैठ गया और सेल्फी लेने लगा। राम अवतार को आराम फरमाते और सेल्फी लेने पर जब स्टाफ ने उसे टोका, तो वो गुस्सा हो गया और टोकने वाले व्यक्ति को ही कहने लगा कि मैं पुलिसवाला हूं, मेरे मन में जो आएगा वो करूंगा। उसकी ऐसी बात सुन स्टाप ने पुलिस को सूचित कर दिया।