मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आगरा ऐश्वर्या लक्ष्मी जयसवाल को डीआईओएस शामली, डीआईओएस महोबा राघवेंद्र को जिला बागपत, डीआईओएस बस्ती जगदीश शुक्ला को सहायक शिक्षा निदेशक (सेवा एक) शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज के पद पर भेजा गया है। उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महाराजगंज सत्येंद्र कुमार सिंह को डीआईओएस श्रावस्ती, डीआईओएस द्वितीय मुरादाबाद सर्वेश कुमार को संभल, डीआईओएस लखनऊ जयशंकर श्रीवास्तव को प्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक खेल शिविर कार्यालय 15 पार्क रोड लखनऊ के पद पर भेजा गया है।