
एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सबसे दर्दनाक कहानी, टक्कर के बाद साले-बहनोई और दोस्त गाड़ी में फंसे, तड़पकर मौत
उन्नाव.आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। तीसरे की मौत लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में हुई है। फिरोजाबाद से लखनऊ आ रहे 28 साल के दीपू खंडेलवाल पुत्र दिनेश चंद खंडेलवाल और 21 साल के सुमित गुप्ता की आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य तीसरा ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।
लखनऊ आ रहे थे सभी
इस संबंध में बातचीत करने के दौरान मृतक दीपू खंडेलवाल निवासी नगला खंगर थाना सिरसा जनपद फिरोजाबाद के पड़ोसी ने बताया कि मृतक दीपू अपने साले- सुमित गुप्ता के साथ लखनऊ में अपनी पत्नी रूबी के मामा से मिलने के लिए आ रहे थे। जिसके साथ सुमित गुप्ता का दोस्त ऋषभ भी था। लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस- वे के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचम खेड़ा के निकट कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दीपू खंडेलवाल, सुमित और ऋषभ टक्कर के बाद गाड़ी के अंदर ही फंस गए थे। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया।
गाड़ी में बुरी तरह से फंसे थे तीनों
जेसीबी से गाड़ी को फैलाकर बुरी तरह फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें ऋषभ की सांसे चल रही थीं। जिसे आनन- फानन में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसने भी हमेशा के लिए आंखे बंद कर ली। मृतक दीपू खंडेलवाल का फिरोजाबाद में परचून की दुकान का व्यवसाय था। जिसकी दो लड़कियां काव्या और नव्या हैं।
Published on:
29 Dec 2017 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
