
गुजरात के 9XM चैनल के रियलिटी शो में उन्नाव का जलवा, मॉडलिंग ग्रुप में मेहर तोलानी बनी विजेता
उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली चार वर्षीय मेहर तोलानी ने गुजरात में जिले का परचम फहराया है। किड्स मॉडलिंग ग्रुप में अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता बनी है। मेहर तोलानी की विजेता बनने से लोगों में खुशी की लहर है। इंडियन इवेंट सॉल्यूशन के संस्थापक डॉक्टर मनीष सिंह सेंगर ने कहा कि बड़े ही लगन से मेहर प्रैक्टिस करती है। जिसने हम सभी को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। डांस कोरियोग्राफर महेंद्र सिंह ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
डॉ मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि गुजरात के सूरत में 9XM चैनल के रियलिटी शो इंडियाज टॉप मॉडल सीजन-5 आयोजित किया गया। जिसमें मोती नगर निवासी मयूर तोलानी और कामना तोलानी की चार वर्षीय पुत्री मेहर ने भी भाग लिया। फाइनल के सभी राउंड में सबसे ज्यादा अंक लेकर विजेता बनी। सीजन 5 के आयोजक आकाश मित्तल, काजल मित्तल, बिंदिया मित्तल, प्रमेंद्र आर्य ने मैहर तोलानी को विजेता ट्रॉफी के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया। शो का प्रसारण बहुत जल्दी टीवी पर किया जाएगा।
मेहर तोलानी अनूठी प्रतिभा की धनी
डांस कोरियरग्राफर महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दो साल में उसने अपनी अनूठी नृत्य और मॉडलिंग की प्रैक्टिस की। अपनी प्रतिभा से मेहर तोलानी ने 20 से ज्यादा स्थानीय और बाहर के मंचों से आए कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए सफलता हासिल की। इंडियन इवेंट सॉल्यूशन के निदेशक राहुल कश्यप ने भी मेहर तोलानी का उत्साह बढ़ाया। माता-पिता ने भी बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्ति की है। उन्होंने कहा कि अपनी लगन से मेहर तोलानी ने टीवी शो तक का सफर तय किया है।
Published on:
04 Jan 2024 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
