
अपर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, लक्ष्य को समय से करें पूरा, नहीं तो होगी FIR
उन्नाव. शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करें। अन्यथा की दशा में निलंबन या FIR जैसी कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। क्रय केंद्रों से धान उठाकर मिलों पर समय से धान की कुटाई कराकर गोदाम पहुंचाना सुनिश्चित करें। ताकि क्रय केंद्रों के गोदाम खाली हो सकें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीएन यादव ने स्थानीय पन्नालाल हाल में उपस्थित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त निर्देश दिए। उन्होंने खरीफ खरीद वर्ष 2017-18 के अंतर्गत धान खरीद की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर क्रय एजेंसियो को कड़ी चेतावनी दी।
पीसीएफ, यूपी एग्रो और SFC को कड़ी चेतावनी
उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय का प्रतिशत कम पाए जाने पर जिला प्रबंधक पीसीएफ, यूपी एग्रो तथा एसएफसी को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में धान खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाए। किसानों का धान क्रय करने हेतु उनसे समन्वय स्थापित कर लक्ष्य पूरा करें। उन्हें क्रय केंद्र से अनावश्यक ना वापस किया जाए तथा किसानों की शिकायतों का निस्तारण समय पर करें। धन राशि एवं बोरो आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर समय पर किसानों को भुगतान भी किया जाता रहे। जो भी धान की खरीद हो रही है। ऑनलाइन फीडिंग समय पर की जाए।अपर जिलाधिकारी ने जिला विपणन अधिकारी को क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। ताकि पारदर्शिता के साथ बढ़ोतरी हो। इस अवसर पर उपस्थित क्रय केंद्र प्रभारियों तथा राइस मिलर्स की समस्याओं की जानकारी की तथा विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
लक्ष्य से क्रय प्रतिशत कम पाया गया तो कार्रवाई निश्चित
धान खरीद की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि इस जनपद में खाद्य विभाग, समग्र दीप समिति, पीसीएफ, यूपी एग्रो ,एसएफसी आदि क्रय केंद्र एजेंसियों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। क्रय एजेंसीयो का क्रय प्रतिशत कम पाया गया। उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। यदि उसके बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति नहीं करते हैं तो निलंबन आदि की कार्यवाही की जाएगी। इसमें केंद्र प्रभारी तुसरौर, गोशा कुतुब ,बिछिया, अतरधनी ,बबुरीहा अतहा के विरुद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देश तथा एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करने को कहा।
Published on:
27 Dec 2017 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
