
अपर पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण: उन्नाव और कन्नौज जिला में नई तैनाती
उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कन्नौज के अपर पुलिस अधीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है इसके साथ ही पीटीएस उन्नाव में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक काव्य स्थानांतरण कर दिया गया है कल 42 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तर प्रदेश की तरफ से जारी स्थानांतरण पत्र में यह जानकारी दी गई है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह स्थानांतरण किए जाने की चर्चा है।
उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह का स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक पद पर ही संत कबीर नगर जिला भेजा गया है। उनके स्थान पर अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ अखिलेश सिंह को उन्नाव का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस अखंड प्रताप सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थानांतरित किया गया है।
संसार सिंह कन्नौज के नए एएसपी
कन्नौज के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार को मथुरा नगर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह पर रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह को कन्नौज भेजा गया है।
Published on:
09 Dec 2023 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
