
उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाभी देवर के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी पति को हो गई। इसके बाद देवर भाभी ने मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। अप्रैल 2024 में हुई घटना के बाद से देवर भाभी लगातार फरार चल रहे थे। कानपुर वापस आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। इस बीच 25-25 हजार रुपए का दोनों परिणाम घोषित किया गया था। पुलिस उपायुक्त दक्षिण अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों की तलाश पुलिस कर रही थी। जिन्हें काफी प्रयासों के बाद गिरफ्तार किया गया है। घटना बिधनू थाना क्षेत्र का है।
बिधनू थाना क्षेत्र के खेरसा गांव निवासी दिनेश अवस्थी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में मृतक के भाई मनोज और पत्नी गुड़िया का नाम सामने आया था। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई। घर वालों ने बताया कि दिनेश अवस्थी मूल रूप से लखीमपुर के रहने वाले थे। जो अपने परिवार के साथ बिधनू थाना क्षेत्र के खेरसा गांव में रह रहे थे।
क्या कहती है पुलिस उपायुक्त दक्षिण?
एक साल पहले पूनम ने दिनेश के हाथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन उसकी नजदीकियां देवर मनोज अवस्थी से बढ़ गई। दिनेश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत देख लिया था। इस पर मनोज और पूनम ने मिलकर दिनेश की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बताया कि पुलिस टीम मनोज और गुड़िया की गिरफ्तारी का लगातार प्रयास कर रही थी।
हत्यारोपी भाई पर दो मुकदमा
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के आठ माह बाद गिरफ्तार किया गया है। मनोज के ऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि पूनम पर अभी एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में यह हत्या की गई। इधर पुलिस की गिरफ्त में मनोज ने बताया कि वह यहां से बागेश्वर धाम चला गया था वहीं पर रह रहा था
Published on:
10 Nov 2024 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
