
बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी पर जताया विश्वास, बनाया प्रत्याशी
उन्नाव. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त कई अन्य दिग्गजों के नाम बीजेपी सूची में शामिल है। उल्लेखनीय है जिला पंचायत अध्यक्ष का पद संगीता सिंह के पास है। जिनके पति रेप के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।
यह भी पढ़ें जनपद के 51 सीटों के प्रत्याशियों के नाम
भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट से सजा घोषित होने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर का विधायक क्षेत्र बांगरमऊ की सीट खाली हो गई थी। बांगरमऊ की सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा श्रीकांत कांत कटियार ने जीत हासिल की थी। जनपद में अजेय विधायक के रूप में मशहूर कुलदीप सिंह सेंगर के परिवार के पास कई राजनीतिक पद होते थे। लेकिन आज की तारीख में परिवार के एकमात्र सदस्य संगीता सिंह सिंगर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। भाजपा ने उन्हें फतेहपुर 84 तृतीय से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अतिरिक्त घोषित सूची में पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, आनंद अवस्थी दिग्गज नाम है। जिनके नाम से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए घमासान होने की पूरी संभावना है।
Updated on:
09 Apr 2021 11:37 am
Published on:
09 Apr 2021 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
