21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा यूं ही नहीं सबका साथ सबका विकास की बात कहती है- कुलदीप सिंह सेंगर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुआ 25 जोड़ों का मिलन...

2 min read
Google source verification
BJP Mla Kuldeep Singh Sengar in Samuhik Vivah Program Unnao news

भाजपा यूं ही नहीं सबका साथ सबका विकास की बात कहती है- कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हिंदू और मुस्लिम धर्म से जुड़े जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह स्थानीय रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। जिसमें बांगरमऊ और गंज मुरादाबाद विकासखंड के लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। इस मौके पर कुल 25 जोड़ों का मिलन हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर ने भी वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार दिए। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में यह स्पष्ट दिख रहा है कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की बात यूं ही नहीं कहती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। जिसमें योजना के अंतर्गत लाभान्वित जोड़ों को क्या-क्या सुविधाएं और लाभ मिलने है, इसकी जानकारी दी जा रही थी।

प्रतिवर्ष ₹35 हजार किया गया खर्च

गौरतलब है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी वर्गों के निर्धन निराश्रित, जरूरतमंद लाभार्थियों को कुल ₹35 हजार दिए जाते हैं। जिसमें ₹20 हजार का कन्या को चेक, ₹10 हजार का दहेज व ₹5 हजार पंडाल के खर्च के लिए दिया जाता है।सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य विकास अधिकारी टी.के. शिबू, विकास खंड अधिकारी अमित कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन, खंड विकास अधिकारी फतेहपुर 84 कैलाश नारायण शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र यादव, संदीप बाजपेई, पप्पू प्रधान, रंणजय सिंह मोनू, धर्मेंद्र सिंह मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

गंज मुरादाबाद विकासखंड के लाभार्थी

सामूहिक जोड़ों में शामिल होने वाले नामों में ज्योति पुत्री राकेश कुमार निवासी कुशराजपुर, रिंकी देवी पुत्री रामअवतार निवासी छत्तर खेड़ा पट्टी गोवा, सोनी पुत्री राजेश निवासी रघुरामपुर, सरजीना पुत्री मोहम्मद रजा निवासी जसराजपुर, रूबी पुत्री सुभाष कुमार निवासी अमीरपुर गंभीरपुर, राम जानकी पुत्री सियाराम निवासी दसगवा, मिथिलेश कुमारी पुत्री रामखिलावन निवासी दसगवा, आशा देवी पुत्री मुंशीलाल निवासी दसगवा, सरिता पुत्री राजेश कुमार निवासी दसगवा, विनीता पुत्री मनोहर निवासी अमीर पुर गंभीरपुर, पुष्पा पुत्री जगदीश निवासी डंडियन पुरवा, नीतू पाल पुत्री रामस्वरूप निवासी डंडियन पुरवा, आरती पुत्री राधा कृष्ण निवासी डंंडियन पुरवा, लक्ष्मी देवी पुत्री अमरनाथ निवासी देवरिया, प्रीति देवी पुत्री राम जीवन निवासी देवरिया शामिल है ।

बांगरमऊ विकासखंड के लाभार्थी


आरती पुत्री रजय पाल निवासी भिखारीपुर पुरवा, सीमा पुत्री रूप नारायण निवासी हसनपुर सागोड़ा, प्रियंका पुत्री भुलाई निवासी कमलापुर, पूनम पुत्री राजेंद्र निवासी भिखारी पुर कस्बा, पूजा पुत्री राम प्रसाद निवासी जिरिकपुर, बबली पुत्री रामप्रसाद निवासी जिरिकपुर, पूजा यादव पुत्री बिटोली निवासी कोलिया, बिटोली पुत्री राजाराम निवासी कोलिया, सरिता पुत्री रामस्वरूप निवासी कोलिया केतकी पुत्री सोने लाल कोलिया शामिल है।