31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव मामले में सामने आया बीजेपी विधायक, अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर कही बड़ी बात

कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि हमारे गांव में अपराधी किस्म के लोग हैं जो यह षड़यंत्र रच रहे हैं...

2 min read
Google source verification
BJP MLA Kuldeep Singh Sengar statement on Unnao gangrape father death

उन्नाव मामले में सामने आया बीजेपी विधायक, अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर कही बड़ी बात

उन्नाव. भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने ऊपर लग रहे दुष्कर्म के आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह विगत 1 वर्षों से चल रहा है। जिसमें WhatsApp, Facebook के साथ मुख्यमंत्री के पास तक एप्लीकेशन दी जा रही है। कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि हमारे गांव में अपराधी किस्म के लोग हैं जो यह षड़यंत्र रच रहे हैं। सुरेंद्र सिंह की पुत्री का एक घटनाक्रम विगत 20 जून को हुआ था। जिसमें मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। थाना पुलिस ने 161/164 के बयान लेकर कार्रवाई की थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद महेश सिंह को यह लगा कि इस घटना में विधायक कुलदीप सिंह विपक्ष की मदद कर रहे हैं। इसके 3 महीने बाद वह एप्लीकेशन देने लगा। अदालत में भी गया। माननीय अदालत ने उसकी एप्लीकेशन को खारिज कर दिया। इसके बाद भी वह Facebook, Twitter, WhatsApp पर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार करता रहा। विगत 6 महीने से वह इसी प्रकार शिकायत करता चला रहा है।

ग्राम प्रधान और जिला पंचायत के चुनाव में मिली हार, साजिश का कारण

एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि ग्राम प्रधान और जिला पंचायत के चुनाव के समय मिली हार से विरोधी खुन्नस खाए बैठे हैं। उन्होंने बताया कि 2002 के विधानसभा चुनाव के समय भी इन लोगों ने इसी तरह की हरकत की थी। जब वह बसपा के टिकट से सदर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे। उस समय सराय के पास एक भट्टे वाले की लड़के का अपहरण कर लिया गया था और इन लोगों ने हवा उड़ा दी कि कुलदीप सिंह सेंगर के पास पैसे खत्म हो गए हैं। इसलिए उन्होंने भट्ठा वाले का अपहरण करा लिया। पुलिस ने मामले का जांच किया और दोषियों को पकड़ भी लिया। ये वहीं अपराधी परिवार है जो अपराधियों से मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रच रहा है। इस घटनाक्रम की पटकथा दो दिन पहले लिखी जा चुकी थी।

अपहरण उनके स्वभाव में नहीं

पीड़ित परिवार को गायब करने के संबंध में उड़ रही अफवाहों पर उन्होंने कहा कि किसी के अपहरण करने का कार्य मेरे स्वभाव में नहीं है। प्रशासन इस बात की जांच करे किसकी साजिश है। इस घटना के पीछे किसका हाथ है। प्रशासन जांच करेगा। उन्होंने इस सारे घटनाक्रम के पीछे दिल्ली में रहने वाले महेश सिंह का बताया है। उन्होंने बताया कि पूरी पटकथा उसी के द्वारा लिखी गई है। उन्होंने बताया कि महेश सिंह ने हमारे खिलाफ पर्चे छपवा कर पूरे गांव में बटवा दिए। जिस पर हमारे समर्थकों ने माखी थाने में उस पर्चे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। उस पर्चे को लेकर उन्होंने मानहानि का दावा महेश सिंह पर ठोका था। उन्होंने जिला प्रशासन से इस साजिश की जांच कराने की मांग की है और कहा है कि घटना के पीछे जिसका भी हाथ हो, जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग