BJP state president Bhupendra Chaudhary big attack on SP भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा जातिवाद और भेदभाव की राजनीति कर समाज को बांटने का कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता सपा के चरित्र को समझ चुकी है।
BJP state president Bhupendra Chaudhary big attack on SP उन्नाव में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा सरकार के दौरान थानों की नीलामी होती थी। अराजकता और अपराधियों की मौज थी। अपराध चरम पर था। आज अपराधी जेल में है। अपराध लगभग समाप्त हो चुका है। पिछले 8 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का काम किया गया है। भूपेंद्र चौधरी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक व अन्य नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश विरोधी तत्वों को समर्थन देना बंद करें और समाज हित में कार्य करें। इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट की घटना शर्मनाक है। बीजेपी इस घटना की निंदा करती है। उन्होंने सपा पर जातिवाद और भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। बोले इनका एजेंडा प्रदेश को कमजोर करने का है। जनता अब सपा के चरित्र को पहचान चुकी है।
बिहार चुनाव के पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर भी उन्होंने जवाब दिया। बोले बिहार के सीमावर्ती जिलों में बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। जिन्होंने आधार कार्ड भी बनवा लिया है। आधार कार्ड 115 से 120 प्रतिशत की दर से बने हैं। जबकि देश के अन्य स्थानों पर 94 प्रतिशत से कहीं भी अधिक नहीं है। आधार कार्ड बनवाने में धांधली की गई है। आयोग को जांच कराने का अधिकार है। सरकार इसकी जांच कराएगी।
सावन के महीने में बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा लेकर भक्तगण निकलते हैं। उनकी आस्था को देखते हुए सरकार ने पारदर्शी तरीका अपनाया है। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत सभी खान-पान की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया गया है। सरकार इसे कड़ाई से लागू करेगी।
ये भी पढ़ें