2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव गैंगरेप केस: सीबीआई ने टिंकू सिंह को किया गिरफ्तार, कुलदीप सिंह सेंगर के इशारे पर दर्ज करवाया था फर्जी मामला

उन्नाव गैंगरेप मामले में टिंकू सिंह ने सीबीआई कोर्ट में किया था सरेंडर...

2 min read
Google source verification
CBI arrested Tinku Singh in Kuldeep Singh Sengar Unnao Gang Rape Case

उन्नाव गैंग रेप केस: सीबीआई ने टिंकू सिंह को किया गिरफ्तार, कुलदीप सिंह सेंगर के इशारे पर दर्ज करवाया था फर्जी मामला

उन्नाव. उन्नाव दुष्कर्म मामले में सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। टिंकू सिंह की गिरफ्तारी कई मामलों में अहम है। केंद्रीय जांच ब्यूरो को जांच मिलने के बाद टिंकू सिंह अंडर ग्राउंड हो गया था। जिसने बाद में लखनऊ सीबीआई अदालत में अपने आप को सरेंडर किया था। तब से लगातार सीबीआई टिंकू सिंह से पूछताछ कर रही थी।

टिंकू सिंह ने पिता पर दर्ज कराया था केस

टिंकू सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद माखी थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता को फर्जी असलहा दिखाकर जेल भेज दिया था। गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म पीड़िता के पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन उपचार के बीच ही उसे जिला कारागार भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो जाती है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत के बाद मामला चर्चा में आता है और पहले एसआईटी जांच गठित की गई। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्थानांतरित कर दी गई।

विधायक के इशारे पर हुआ था काम

टिंकू सिंह पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर मारपीट और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया था। यह सब विधायक के इशारे पर किया गया। लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने समर्पण करने वाले टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। टिंकू सिंह निवासी माखी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का पड़ोसी होने के साथ-साथ दुष्कर्म पीड़िता के परिवार का रिश्तेदार भी है। पारिवारिक रंजिश के कारण टिंकू सिंह विधायक के खेमे में आ गया।

Kuldeep Singh Sengar
Unnao
Gang Rape Case" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/06/01_3_2910615-m.jpg">

पीड़ित लड़की का रिश्तेदार है टिंकू सिंह

बताया जाता है दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के साथ घट रही घटनाओं में टिंकू सिंह की अहम भूमिका थी। जो मारपीट की घटनाओं के साथ मुकदमा पंजीकृत कराने तक विधायक खेमे के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। टिंकू सिंह की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई को महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। उल्लेखनीय है केंद्रीय जांच ब्यूरो मैं अब तक 10 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिसमें भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ उनका भाई अतुल सिंह, शशि सिंह, सुमन सिंह, निलंबित तात्कालीन माखी थानाध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया, दरोगा के पी सिंह, टिंकू सिंह सहित अन्य लोग शामिल है।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग