उन्नाव में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 2600 लाभार्थियों के बीच 120.94 करोड रुपए का वितरण किया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह धनराशि दी गई। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत 14 सितम्बर 2019 को हुई थी। जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष दुर्घटना में मृतक या दिव्यांगजनों के परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता राशि प्रदान की जाती है। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक, मुख्य विकास अधिकारी अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि योजना के अंतर्गत मृतक नॉमिनी को 5 लाख रूपए, 100 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी 5 लाख रूपए की सहायता दी जाती है। जबकि 50 प्रतिशत से अधिक किन्तु 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता पर 2.50 लाख रूपए, 25 प्रतिशत से अधिक किन्तु 50 प्रतिशत से कम दिव्यांगता पर 1.25 लाख रूपए की मदद दी जाती है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता राशि योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन कर दी गई है। पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। जिस पर आवेदक अपनी स्थिति की भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 जिले में कुल 247 लाभार्थियों को 11.52 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की गयी है।
डीएम ने बताया कि योजना के शुभारम्भ से अब तक 123.94 करोड़ रुपए की धनराशि से कुल 2600 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा है कि दिव्यांग हो या फिर मृत्यु हर हालत में जरूरतमंदों को समय से निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए इस संबंध में उन्होंने सभी उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी लाभार्थी योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि अन्य डाटा किसानों के लिए या योजना लाई गई है सरकार का पूरा ध्यान है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो हमारा गांव भारत गांव में रहने वाला भारत है गांव समृद्ध होगा तो देश भी विकसित होगा कार्यक्रम में सीडीओ प्रीति राज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खप्पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी न्यायाधीश उप जिलाधिकारी सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Updated on:
16 Jun 2025 11:04 pm
Published on:
16 Jun 2025 11:03 pm